Plain Text in Hindi & Formatted Text in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Plain Text & Formatted Text in Hindi (प्लेन टेक्स्ट और फॉरमेटेड टेक्स्ट क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Plain Text in Hindi – प्लेन टेक्स्ट क्या है?

  • Plain Text वह text होता है जिसे आसानी से पढ़ा जा सकता है और इस टेक्स्ट का कोई फॉरमेट नहीं होता.

  • आसान शब्दो में कहे तो “प्लेन टेक्स्ट कोई फाइल या दस्तावेज हो सकता है जिसे हम आसानी से पढ़ सकते है। यह एक साधारण text होता है जिसमें कोई विशेष style नहीं होता जैसे :- फ़ॉन्ट का आकार, बोल्ड फ़ॉन्ट, या इटैलिक आदि।“

  • Plain Text केवल पढ़े जा सकने वाले शब्दों (characters) को ही प्रस्तुत करता है। यह चित्रों और ग्राफ़िक को प्रस्तुत नहीं कर सकता।

  • Plain text का बैकग्राउंड white होता है और text का कलर black होता है. हम इसके कलर, साइज और फॉरमेट को change नहीं कर सकते.

  • सामान्य रूप से प्लेन टेक्स्ट को लिखने के लिए Notepad, और Word pad का इस्तेमाल किया जाता है।

  • प्लेन टेक्स्ट का उपयोग टेक्स्ट फाइलों को स्टोर करने के लिए किया जाता है। हम Microsoft Notepad , Microsoft WordPad और Word के माध्यम से प्लेन टेक्स्ट बना सकते है। 

Advantages of Plain Text in Hindi – प्लेन टेक्स्ट के फायदे

1- यह एक सरल टेक्स्ट होता है जिसे पढ़ना काफी आसान होता है।

2- इसे बनाना काफी आसान होता है।

3- इस टेक्स्ट को बनाने के लिए जटील सॉफ्टवेयर (Complex software) की आवश्यकता नहीं पड़ती।

4- इस टेक्स्ट को देखना काफी आसान होता है।

5- सभी प्रकार के सॉफ्टवेयर प्लेन टेक्स्ट को पढ़ और लिख सकते है।

6- इन टेक्स्ट को सभी प्रकार के फोल्डर में स्टोर किया जा सकता है।

Disadvantages of Plain Text in Hindi – प्लेन टेक्स्ट के नुकसान

1- इसमें special characters को रिप्रेजेंट करना कठिन होता है।

2- ज्यादतर स्पैम ईमेल प्लेन टेक्स्ट के रूप में भेजे जाते है।

Formatted Text in Hindi – फॉरमेटेड टेक्स्ट क्या है?

  • Formatted text एक ऐसा टेक्स्ट है जो दिखने में काफी attractive (आकर्षक) होता है जिसके कारण इसका इस्तेमाल महत्वपूर्ण जानकारी को दिखाने के लिए किया जाता है।

  • आसान शब्दो में कहे तो “यह एक डिजिटल टेक्स्ट है जो काफी स्टाइलिश होता है जिसमे रंग , फॉण्ट और आकार शामिल होते है जो इसे आकर्षक (attractive) बनाते है।“

  • इस टेक्स्ट को हम वर्ड के माध्यम से बना सकते है जिसमे फॉण्ट , आकार और रंग जैसे feature शामिल होते है। इसमें हम जरुरी टेक्स्ट को bold कर सकते है।

  • प्लेन टेक्स्ट की तुलना में यह अधिक आकर्षक होते है जिसके कारण यूजर को इन टेक्स्ट को पढ़ते समय एक अच्छा अनुभव प्राप्त होता है।

  • फॉरमेटेड टेक्स्ट का मुख्य उदेश्य सुचना को अच्छे तरीके से दिखाना होता है ताकि यूजर उसे अच्छे से समझ सके।

Advantages of Formatted Text in Hindi – फॉरमेटेड टेक्स्ट के फायदे

1- यह एक attractive text है जिसे पढ़ने में यूजर को एक अच्छा अनुभव प्राप्त होता है।

2- इसमें दस्तावेजों का layout अच्छा होता है।

3- यह यूजर को कठिन से कठिन चीज़ो को समझने में मदद करता है।

4- इसमें टेक्स्ट के रंग , फॉण्ट , आकार को बदला जा सकता है।

5- फॉरमेटेड टेक्स्ट को समझना और पढ़ना काफी सरल होता है।

Disadvantages of Formatted Text in Hindi – फॉरमेटेड टेक्स्ट के नुकसान

  1. प्लेन टेक्स्ट की तुलना में फाइल का आकार बड़ा होता है।
  2. यह प्लेन टेक्स्ट की तुलना कम सरल है।

इसे पढ़ें:-

Plain Text क्या है?

Plain Text वह text होता है जिसे आसानी से पढ़ा जा सकता है और इस टेक्स्ट का कोई फॉरमेट नहीं होता.

Formatted Text क्या है?

Formatted text एक ऐसा टेक्स्ट है जो दिखने में काफी attractive (आकर्षक) होता है जिसके कारण इसका इस्तेमाल महत्वपूर्ण जानकारी को दिखाने के लिए किया जाता है।

Reference:- https://www.computerhope.com/jargon/p/plaintex.htm

Plain-Text-and-Formatted-Text-in-Hindi

निवेदन:- अगर आपके लिए What is Plain Text & Formatted Text in Hindi का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment