कंप्यूटर की सीमाएं – Limitations of Computer in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Limitations of Computer in Hindi (कंप्यूटर की सीमाएं) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Limitations of Computer in Hindi – कंप्यूटर की सीमाएं

कंप्यूटर की बहुत सारीं सीमाएं होती हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है :-

  1. कोई बुद्धिमत्ता नहीं (No Intellignece)
  2. कोई भावना नहीं (No Feelings)
  3. कम निर्णय क्षमता (Lack of Decision Making)
  4. स्वयं से सीखने की क्षमता नहीं (No Learning Capability)
  5. मनुष्य पर निर्भरता (Human Dependency)
  6. वायरस का खतरा (Virus Threat)
  7. अपडेट करने की जरुरत (Need Update)
  8. बिजली पर निर्भरता (Electricity Dependent)
  9. हैंग होने की समस्या (Hang Problem)
  10. लागू नहीं कर सकता (Cannot Implement)
  11. सामान्य बोध की कमी (Lack of Common Sense)

1- No Intelligence (कोई बुद्धिमत्ता नहीं)

कंप्यूटर के पास इन्सान की तरह सोचने की शक्ति नहीं होती है। कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जो पहले से लिखे प्रोग्राम के अनुसार कार्य करती है। कंप्यूटर खुद से कोई कार्य नहीं कर सकता क्योकि कंप्यूटर के पास सोचने समझने की शक्ति नहीं होती।

जब तक कोई यूजर कंप्यूटर को इनपुट या कमांड नहीं देगा तब तक कंप्यूटर आउटपुट प्रदान नहीं करेगा। कोई भी कंप्यूटर कितना ही कुशल क्यों ना हो, उसकी स्पीड कितनी ही अच्छी क्यों ना हो लेकिन वह खुद से किसी कार्य को नहीं कर सकता। इंसानो की तुलना में कंप्यूटर के पास बुद्धि नहीं होती है।

2- No Feelings (कोई भावनाएं नहीं)

कंप्यूटर के अंदर कोई feelings (भावनाएं) नहीं होती, यह मनुष्य की तरह भावुक नहीं होता. यह एक बेजान डिवाइस है. कंप्यूटर अच्छे और बुरे में अंतर नहीं बता सकता।

चूँकि कंप्यूटर के पास कोई फीलिंग नहीं है इसलिए यह मशीन 24 घंटो तक बिना रुके , बिना थके काम कर सकती है। कंप्यूटर का उपयोग बहुत सारें कार्य के लिए किया जा सकता है लेकिन इसका इस्तेमाल भावनात्मक (emotionally) रूप से किसी चीज़ का निर्णय लेने के लिए नहीं किया जा सकता है।

3- Lack of Decision Making (निर्णय लेने की क्षमता में कमी)

कंप्यूटर एक मशीन है इसलिए यह किसी चीज़ का खुद से निर्णय नहीं ले सकती। कंप्यूटर का इस्तेमाल सही और गलत का फैसला लेने के लिए नहीं किया जा सकता।

उदहारण के लिए यदि राम और श्याम में ये फैसला करना है की कौन सही है और कौन गलत तो कंप्यूटर ऐसा नहीं कर सकता क्योकि यह एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसका कार्य डेटा को स्टोर करना, उसे मैनेज करना और रिसर्च करना होता है। कंप्यूटर किसी फैसले में अपनी राय नहीं दे सकता यहाँ तक वह तर्क या टिप्पड़ी भी नहीं कर सकता।

4– No Learning Power (खुद से सीखने की शक्ति नहीं)

हम इंसानो की तरह कंप्यूटर खुद से कुछ नहीं सीख सकता क्योंकि कंप्यूटर के पास किसी चीज़ को याद करने की क्षमता नहीं होती। हालांकि कंप्यूटर चीज़ो को स्टोर कर सकता है लेकिन उन्हें सीख नहीं सकता।

कंप्यूटर चीजों को अपने आप नहीं सीख सकते। ये पहले से दिए गए प्रोग्राम और निर्देशों (कमांड) के आधार पर कार्य करते है। मनुष्य अपने पुराने अनुभवों से काफी कुछ सीखते है लेकिन कंप्यूटर ऐसा नहीं कर सकते। 

5- Human Dependency (मनुष्य पर निर्भर)

कंप्यूटर खुद से चालू और बंद नहीं हो सकता। यह चालू और बंद होने के लिए पूरी तरह से इंसानो पर निर्भर है। कंप्यूटर को तो यह भी नहीं पता होता की कब उसे चालू किया जाता है और कब उसे बंद।

इसके अलावा भी बहुत सारें काम होते हैं जिनके लिए कंप्यूटर मनुष्य पर निर्भर रहता है जैसे कि – प्रोग्रामिंग करना, टाइपिंग करना आदि.

6- Virus Threat (वायरस का ख़तरा)

कंप्यूटर में वायरस आने का खतरा बहुत होता है. अगर कंप्यूटर में वायरस आ जाये तो कंप्यूटर काम करना बंद कर देता है यहाँ तक कि हैकर इसे हैक भी कर सकते हैं. हमें वायरस से बचने के लिए किसी भी अंजान सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर पर install नहीं करना चाहिए और इसके अलावा हमें एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना चाहिए.

7– Need Update (अपडेट करने की जरुरत)

हमें कंप्यूटर को लगातार अपडेट करने की आवश्यकता होती है यदि हमने ऐसा नहीं किया तो हमारा computer सही ढंग से कार्य नहीं कर पायेगा.

8- बिजली पर निर्भरता (Electricity Dependent)

कंप्यूटर को काम करने के लिए बिजली की जरूरत होती है. बिना बिजली के कंप्यूटर एक कचरे के डिब्बे की तरह है.

9- हैंग होने की समस्या (Hang Problem)

कंप्यूटर में अगर हम ज्यादा मात्रा में डेटा को स्टोर करेंगे या बड़े सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करेंगे तो यह बार बार हैंग हो जाता है. सस्ते कंप्यूटरों में यह समस्या ज्यादा आती है.

10– Cannot Implement (लागू नहीं कर सकता)

कंप्यूटर किसी चीज़ को स्टोर तो कर सकता है लेकिन उसे implement (लागू) नहीं कर सकता। उदहारण के लिए कंप्यूटर कानून की किताब को स्टोर तो कर सकता है लेकिन उस किताब में लिखी हुई बातो को लागू नहीं कर सकता।

यह खुद से किसी डेटा को लागू नहीं कर सकता। ऐसे ही कंप्यूटर कई किताबो को स्टोर तो कर सकता है लेकिन स्वयं उन्हें पढ़ नहीं सकता।

11– Lack of Common Sense (सामान्य बोध की कमी)

कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन (automatic machine) है जो पहले से लिखे गए प्रोग्राम और लॉजिक के अनुसार कार्य करती है। कोई भी व्यक्ति बिना प्रोग्राम सेट करे कंप्यूटर से कार्य नहीं करा सकता। दुनिया में ऐसा कोई कंप्यूटर नहीं है जिसके पास हम इंसानो की तरह कॉमन सेंस हो। कॉमन सेंस कंप्यूटर की मुख्य सीमाओं में से एक है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कंप्यूटर काफी तेज और विश्वसनीय (reliable) होते है लेकिन इनके पास सामान्य ज्ञान (common sense) की कमी होती है।

इसे पढ़ें:-

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

कंप्यूटर की क्या क्या सीमाएं हैं?

Computer की बहुत सारीं सीमाएं होती हैं जैसे – कंप्यूटर सोच नहीं सकता, बिजली पर निर्भरता, हैंग होने की समस्या, वायरस से खतरा और नई चीजें सीखने में असमर्थ आदि.

कंप्यूटर की कमियां कौन कौन सी हैं?

कंप्यूटर में निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती है क्योंकि कंप्यूटर एक बुद्धिमान मशीन नहीं है। कंप्यूटर कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, लेकिन उसका नियंत्रण इंसान के पास ही रहता है। कंप्यूटर उपयोगकर्ता के निर्देशों का पालन करता है, उपयोगकर्ता उसे उतने निर्देश देगा जितना वह दे सकता है।

Reference:- https://www.tutorialsmate.com/2021/05/limitations-of-computer.html

Limitations of Computer in Hindi

निवेदन:- अगर आपके लिए Limitations of Computer in Hindi (कंप्यूटर की सीमाएं) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment