सुपर कंप्यूटर क्या है? – What is Super Computer in Hindi?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Super Computer in Hindi (सुपर कंप्यूटर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Super Computer in Hindi – सुपर कंप्यूटर क्या है?

  • सुपर कंप्यूटर दुनिया का सबसे तेज (fast) कंप्यूटर है जो डेटा को बहुत तेजी से प्रोसेस करता है.

  • सुपर कंप्यूटर वह कंप्यूटर होता है जिसका आकार काफी बड़ा होता है और इस कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है।

  •  यह कंप्यूटर एक सेकंड में अरबों निर्देशों (instructions) को प्रोसेस कर सकता है। इसमें हजारो प्रोसेसर होते है जो एक दुसरे से जुड़े होते है।

  • यह कंप्यूटर बहुत ही शक्तिशाली होता है इसलिए इसका इस्तेमाल सामान्य कार्यों के लिए नहीं किया जाता है.

  • सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल वैज्ञानिको और इंजीनियरो के द्वारा बहुत सारें कार्यो के लिए किया जाता है जैसे :- मौसम की भविष्यावाणी करने के लिए, परमाणु ऊर्जा की रिसर्च करने के लिए और डेटा रिसर्च करने के लिए।

  • Super Computer का अविष्कार Seymour Cray (सीमोर क्रे) ने 1960 में किया था.

  • यह कंप्यूटर बहुत ही कठिन कार्यों को पूरा करता है, जो कार्य मानव नहीं कर सकता वो कार्य यह आसानी से कर लेता है.

  • दूसरे साधारण कंप्यूटरों की स्पीड को MIPS (Million Instructions Per Second) में मापा जाता है परन्तु सुपर कंप्यूटर की स्पीड को FLOPS (Floating-Point Operations per Second) में मापा जाता है.

  • सुपरकंप्यूटर का आकार (size) बहुत बड़ा होता है इसे रखने के लिए पूरे एक कमरे की आवश्यकता होती है.

  • इनका मूल्य (price) भी बहुत अधिक होता है, भारत में इसकी कीमत करोड़ों में है.

  • सुपर कंप्यूटर सामान्य कंप्यूटरों की तुलना में 1000 गुना तेज होते हैं क्योंकि सामान्य कंप्यूटर में एक ही प्रोसेसर लगा होता है जबकि सुपरकंप्यूटर में हजारों प्रोसेसर लगे रहते हैं.

  • इस कंप्यूटर का एनिमेशन काफी अच्छा होता है जिसकी वजह से यूजर अच्छे से परिणामों को देख पाता है। यह कंप्यूटर बड़ी बड़ी गणनाओं को आसानी से सुलझा सकता है।

  • Super Computer को हिंदी में ‘महासंगणक’ कहा जाता है.

  • दुनिया में सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर अमेरिका के पास है जिसका नाम फ्रंटियर है।

  • सुपर कंप्यूटर के कुछ लोकप्रिय उदहारण :- Belle, Deep Blue, Param-10000, Cray-1 और Hydra आदि।

  • भारत का पहला सुपरकंप्यूटर Param-8000 है जिसे C-DAC ने 1991 में बनाया था.
super computer in hindi

सुपर कंप्यूटर की विशेषताएं – Features of Super Computer in Hindi

1- सुपर कंप्यूटर काफी बड़े आकार के होते है। 

2- इसकी काम करने की speed (गति) बहुत अधिक होती है.

3- इसकी मुख्य मेमोरी (main memory) काफी शक्तिशाली होती है।

4- यह सटीकता के साथ परिणाम देता है। अर्थात् यह सबसे सही आउटपुट देता है.

5- इसमें बहुत से प्रोसेसर होते है जो आपस में एक दूसरे से जुड़े होते है।

6- सुपरकंप्यूटर एक ही कार्य को पूरा करने के लिए बहुत से प्रोसेसर का उपयोग करता है।

7- ये बहुत महंगे होते है, इनकी कीमत करोड़ों में होती है.

8- ये multi-processing और parallel processing करने की क्षमता रखते हैं.

सुपर कंप्यूटर के फायदे – Advantages of Super Computer in Hindi

1- Accurate (सटीक)

सुपरकंप्यूटर काफी सटीक (accurate) परिणाम देते है। यह एक बार में बिना कोई गलती किये अरबो खरबो गणना कर सकते है।

2- Speed (गति)

सुपरकंप्यूटर के कार्य करने की गति (स्पीड) काफी तेज होती है। यह बहुत ही कम समय में कठिन गणनाओ को हल कर सकता है। इस कंप्यूटर में बहुत से प्रोसेसर लगे होते है जो एक कार्य को आपस में मिलकर करते है जिसकी वजह से इसकी काम करने की स्पीड बढ़ जाती है।

3- Security (सुरक्षा)

सुपरकंप्यूटर काफी सुरक्षित होते है। इसमें सुरक्षा बढ़ाने के लिए यूजर पासवर्ड को डिक्रिप्ट (Decrypt) कर सकता है। इसमें यूजर का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इसे कोई हैकर hack नहीं कर सकता.

4- Data Processing (डेटा प्रोसेसिंग)

यह कंप्यूटर बड़ी मात्रा में डेटा को प्रोसेस कर सकता है। जो इसका सबसे बढ़ा लाभ है.

5- Complex Tasks (कठिन कार्य)

यह कंप्यूटर जटिल से जटिल कार्यो को आसानी से कर सकता है।

6- Durable (टिकाऊ)

सुपरकंप्यूटर लम्बे समय तक खराब नहीं होते। यह लगातार कई वर्षो तक काम कर सकते है।

7– Save Time (समय की बचत)

यह कम समय में अधिक समस्याओ को हल करता है जिसकी वजह से यूजर के समय की बचत होती है।

8– Protecting Environment (पर्यावरण की रक्षा)

सुपरकंप्यूटर पर्यावरण की रक्षा करता है। यह किसी भी प्रकार पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता।

9– Virtual Testing (वर्चुअल टेस्टिंग)

सुपर कंप्यूटर आपको वर्चुअल टेस्टिंग करने की अनुमति देता है।

सुपर कंप्यूटर के नुकसान – Disadvantages of Super Computer in Hindi

1- Large Size (बड़ा आकार)

सुपरकंप्यूटर का आकार काफी बड़ा होता है जिसकी वजह इन्हें रखने के लिए बहुत अधिक जगह की जरूरत पड़ती है।

2- Maintenance (रख-रखाव)

इस कंप्यूटर का रख-रखाव करना काफी मुश्किल होता है.

3- Not Portable

सुपर कंप्यूटर काफी बड़े आकार के होते है जिसकी वजह से हम इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते।

4- Energy Consume (बिजली खपत)

यह कंप्यूटर अधिक मात्रा में ऊर्जा की खपत करते है। सुपरकंप्यूटर 5000 घरों के बराबर बिजली की खपत कर सकता है।

5- Required Staff (कर्मचारियों की आवश्यकता)

इस कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए पुरे स्टाफ की आवश्यकता होती है।

6- Heat (गर्मी)

ये कार्य करते वक़्त काफी गर्मी पैदा करते है।

7- Required Water Cooler (वाटर कूलर की जरूरत)

सुपरकंप्यूटर को ठंडा करने के लिए A/C सिस्टम के अलावा वाटर कूलिंग की आवश्यकता भी होती है।

सुपर कंप्यूटर के अनुप्रयोग – Applications of Super Computer in Hindi        

सुपरकंप्यूटर का प्रयोग बहुत सारें कार्यों को करने के लिए किया जाता है जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

1- मौसम की भविष्वाणी में (Weather Forecasting)

सुपर कंप्यूटर का उपयोग मौसम की भविष्वाणी करने के लिए किया जाता है। यह पता लगाता है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा और तापमान ठंडा रहेगा या गर्म आदि।

2- वैज्ञानिक खोज में (Scientific Research)

सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल वैज्ञानिको के द्वारा वैज्ञानिक खोज करने के लिए किया जाता है। उदहारण के लिए– परमाणु अनुसंधान क्षेत्रों (nuclear research areas) का विश्लेषण करने के लिए, सेटेलाइट का विश्लेषण करने के लिए आदि।

3- डेटा माइनिंग में (Data Mining)

इसका इस्तेमाल डेटा माइनिंग के लिए भी किया जाता है। आजकल ज्यादातर सभी बड़ी कंपनीयों के द्वारा डेटा माइनिंग का इस्तेमाल जरुरी डेटा को प्राप्त करने के लिए किया जाता है.

4- सेना और रक्षा में (Military and Defense)

सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल सेना और रक्षा विभाग में परमाणु हथियारों की टेस्टिंग करने के लिए किया जाता है।

5- धुंध नियन्त्रण में (Smog Control System)

इसका उपयोग smog (धुंध) की भविष्यावाणी करने के लिए किया जाता है। यह किसी स्थान में होने वाले प्रदूषण और कोहरे की भविष्यवाणी आसानी से कर सकता है। प्रदूषण को नियंत्रित करने में सुपर कंप्यूटर एक अहम भूमिका निभाता है। यह प्रदूषण और स्मोग को नियत्रियत करने वाली टीम को सही डेटा प्रदान करता है जिसकी वजह से टीम सही फैसले ले पाती है।

6एनीमेशन में (Animation)

इसका इस्तेमाल एनीमेशन इंडस्ट्री के द्वारा एनीमेशन बनाने के लिए किया जाता है।

7 चिकित्सा के क्षेत्र में (Medical Field)

इसका इस्तेमाल चिकित्सा के क्षेत्र में भी किया जाता है। यह शरीर में मौजूद गंभीर बिमारी का पता लगाने में सक्षम होता है जिसकी वजह से डॉक्टर मरीजों की बीमारी का पता आसानी से लगा लेते है और मरीज की जान बच जाती है।

9- क्रिप्टो करेंसी में (Crypto Currency)

यह कंप्यूटर बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो करेंसी को मैनेज करने में भी मदद करता है।   

सुपर कंप्यूटर के उदाहरण – Super Computer Example in Hindi

  1. Fugaku
  2. Frontier
  3. LUMI
  4. PARAM-10000
  5. Cray-1
  6. Summit
  7. Belle
  8. Deep Blue
  9. Hydra

Types of Super Computer in Hindi – सुपर कंप्यूटर के प्रकार

इसके बहुत सारें प्रकार होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

1- Cluster Computer (क्लस्टर कंप्यूटर)

क्लस्टर कंप्यूटर एक प्रकार का सुपर कंप्यूटर है जिसका निर्माण कई कम्प्यूटरो को आपस में मिलाकर किया गया है। यह कंप्यूटर एक काम को पूरा करने के लिए जुड़े हुए सभी कंप्यूटर का उपयोग करता है।

इसमें कंप्यूटर को आपस में जोड़ने के लिए क्लस्टर का उपयोग किया जाता है। कम्प्यूटर को आपस में जोड़ने के लिए चार प्रकार के क्लस्टर का उपयोग किया जाता है। दो-नोड क्लस्टर, मल्टी-नोड क्लस्टर, निदेशक-आधारित क्लस्टर और समांतर क्लस्टर।

2- Vector Processor (वेक्टर प्रोसेसर)

वेक्टर प्रोसेसर एक प्रकार का सुपर कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल वेक्टर प्रोसेसिंग के लिए किया जाता है। यह कंप्यूटर पूरी तरह से वैक्टर पर निर्भर होता है।

3- Special-purpose computer (विशेष उद्देश्य के कंप्यूटर)

स्पेशल पर्पज कंप्यूटर का निर्माण विशेष प्रकार के कार्यो को पूरा करने के लिए किया गया है। इन कंप्यूटर का इस्तेमाल समान कार्यो के लिए नहीं किया जा सकता।

उदहारण के लिए– IBM का Deep Blue एक सुपर कंप्यूटर है जिसका निर्माण केवल शतरंज खेलने के लिए किया जाता है। आप इसमे शतरंज खेलने के अलावा और कोई कार्य नहीं कर सकते।

4- Commodity supercomputer (कमोडिटी सुपरकंप्यूटर)

यह एक सुपर कंप्यूटर है जिसमे LAN (लोकल एरिया नेटवर्क) से जुड़े कंप्यूटर होते है। कोमोडिटी सुपर कंप्यूटर अपने कार्य को पूरा करने के लिए समानांतर कंप्यूटिंग (parallel computing) का उपयोग करते हैं जो एक ही कार्य को करने के लिए एक साथ काम करते है।

5- Virtual supercomputers (वर्चुअल सुपरकंप्यूटर)

वर्चुअल सुपरकंप्यूटर यूजर को अधिक कुशल कंप्यूटिंग प्लेटफार्म प्रदान करता है जिसकी वजह से यूजर कार्यो को तेज गति से कर पाता है।

इसे पढ़ें:

SuperComputer और Mainframe Computer में अंतर

SUPERCOMPUTERMAINFRAME COMPUTER
ये तेजी से बड़े और जटिल गणितीय संगणना करते हैं।यह एक सर्वर के रूप में कार्य करता है, बड़े डेटाबेस को स्टोर करता है और एक साथ बड़ी संख्या में users को सर्विस प्रदान करता है।
पहले सुपरकंप्यूटर का आविष्कार सीमौर क्रे ने वर्ष 1960 में Cray 1 से किया था।आईबीएम ने पहले सफल मेनफ्रेम कंप्यूटर का आविष्कार किया और अभी भी मेनफ्रेम कंप्यूटर के उत्पादन के लिए एक प्रमुख कंपनी है।
एक सुपरकंप्यूटर एक सेकंड में अरबों फ्लोटिंग पॉइंट ऑपरेशन निष्पादित कर सकता है।मेनफ्रेम कंप्यूटर एक साथ लाखों इंस्ट्रक्शन निष्पादित कर सकते हैं।
यह दुनिया के सबसे बड़े कंप्यूटर हैं।मेनफ्रेम कंप्यूटर बड़े कंप्यूटर भी होते हैं लेकिन सुपर कंप्यूटर से कुछ छोटे होते हैं।
यह दुनिया के सबसे महंगे कंप्यूटर हैं।मेनफ्रेम कंप्यूटर भी महंगे हैं लेकिन सुपर-कंप्यूटर से सस्ते होते हैं।
आधुनिक सुपरकंप्यूटर में लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।मेनफ्रेम कंप्यूटर में एक साथ कई ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाने की क्षमता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

सुपर कंप्यूटर से आप क्या समझते हैं?

महासंगणक (supercomputer) उन संगणकों को कहा जाता है जो वर्तमान समय में गणना-शक्ति तथा कुछ अन्य मामलों में सबसे आगे होते हैं। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस सुपर कंप्यूटर बहुत बड़े-बड़े परिकलन और अति सूक्ष्म गणनाएं तीव्रता से कर सकता है।

भारत के सुपर कंप्यूटर का नाम क्या है?

भारत का पहला सुपर कंप्यूटर “परम आठ हजार (PARAM 8000)” है। इसे विजय पांडुरंग भाटकर ने 1991 में बनाया है। इसे भारतीय सुपर कंप्यूटर का पिता कहा जाता है। भारत का सबसे तेज Supercomputer “परम सिद्धि AI” है।

सुपर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

सुपर कंप्यूटर के बहुत सारें प्रकार होते हैं जैसे:- वेक्टर प्रोसेसिंग, क्लस्टर कंप्यूटर और कमोडिटी कंप्यूटर आदि.

Reference:- https://ecomputernotes.com/fundamental/introduction-to-computer/supercomputer

निवेदन:- अगर आपके लिए Super Computer in Hindi (सुपर कंप्यूटर क्या है?) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment