वेबपेज क्या है? – What is Webpage in Hindi?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Webpage in Hindi (वेबपेज क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Webpage in Hindi – वेबपेज क्या है?

  • वेबपेज एक प्रकार का डॉक्यूमेंट होता है जिसे वेब ब्राउज़र में इंटरनेट की मदद से देखा जाता है।

  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “वह पेज जो इंटरनेट पर मौजूद होता है और जिसे वेब ब्राउज़र में देखा जा सकता है उसे वेबपेज कहते हैं”

  • वेबपेज का इस्तेमाल मुख्य रूप से यूजर को information (सूचना) प्रदान करने के लिए किया जाता है. एक वेबपेज में टेक्स्ट, इमेज, विडियो, ऑडियो और ग्राफ़िक्स आदि सूचनाएं मौजूद हो सकती हैं।

  • WebPage दो शब्दों से मिलकर बना होता है:- Web और Page. यहाँ Web का मतलब होता है इंटरनेट और Page का मतलब पन्ना। अर्थात एक ऐसा पेज जिसे इंटरनेट की मदद से एक्सेस किया जाता है उसे वेबपेज कहा जाता है।

  • वेबपेज, वेबसाइट का एक हिस्सा होता है. एक वेबसाइट में बहुत सारें webpages हो सकते हैं. जैसे अभी आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं यह भी एक वेबपेज है.

  • आम तौर पर वेबपेज को HTML भाषा में लिखा जाता है.

  • प्रत्येक वेबपेज का अपना एक यूनिक URL होता है. हम वेब ब्राउज़र में URL को टाइप करके वेबपेज को एक्सेस कर सकते हैं. दो वेबपेजों का URL एक जैसा नहीं हो सकता.

  • वेब पेज WWW (वर्ल्ड वाइड वेब) से जुड़ा होता है जिसे कोई भी इंटरनेट चलाने वाला व्यक्ति देख सकता है। वेब पेज को मॉनिटर या स्क्रीन पर डिस्प्ले करने के लिए वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल किया जाता है।

  • उदहारण के लिए “ehindistudy.com” एक वेबसाइट है और “ehindistudy.com/contact-us” एक वेब पेज है।

  • इंटरनेट में लाखो वेब पेज मौजूद है और हर दिन लोग नए वेबपेजों को इंटरनेट पर डालते है जो जानकारी के रूप में होते है। इन वेबपेजों को सर्वर पर स्टोर किया जाता है.

इसे भी पढ़ें:

वेबपेज के प्रकार – Types of Webpage in Hindi

Webpage के दो प्रकार होते है जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

  1. Static Webpage (स्टेटिक वेबपेज)
  2. Dynamic Webpage (डायनामिक वेबपेज)
types of webpage in Hindi

1- Static Webpage (स्टेटिक वेबपेज)

वह वेबपेज जिसे यूजर केवल पढ़ सकता है उसमें कोई बदलाव (change) नहीं कर सकता उसे Static webpage कहते हैं.

Static webpage को सिर्फ HTML भाषा का इस्तेमाल करके ही बनाया जाता है, इस प्रकार के वेबपेजों को तब बनाया जाता है जब हमें वेब पेज में information (सूचना) को बदलने की जरूरत नहीं होती.

इस वेबपेज को स्टेशनरी या फ्लैट वेब पेज के नाम से भी जाना जाता है। इस वेब पेज को यूजर केवल लोड कर सकता है, उसे पढ़ सकता है लेकिन इस पर कोई बदलाव नहीं कर सकता है। 

2- Dynamic Webpage (डायनामिक वेबपेज)

वह वेबपेज जिसमें यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार बदलाव कर सकता है उसे Dynamic webpage कहते हैं.

डायनामिक वेबपेज हमेशा एक जैसा नहीं रहता, यह हमेशा बदलते रहता है. यह एक ऐसा वेब पेज है जो अलग अलग समय पर अलग अलग जानकारी दिखाता है।

Dynamic webpage के भी दो प्रकार होते हैं:-

(i)– Server-Side Dynamic Webpage

यह एक प्रकार का डायनामिक वेबपेज है जिसे सर्वर-साइड स्क्रिप्टिंग का उपयोग करके बनाया जाता है। इन पेजो को बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की भाषाओ का उपयोग किया जा सकता है जैसे :- PHP, Python, और JSP आदि।

(ii)– Client-side Dynamic Webpage

यह भी एक प्रकार के डायनामिक वेबपेज है जिन्हे क्लाइंट-साइड स्क्रिप्टिंग का उपयोग करके बनाया जाता है। इन पेजो को बनाने के लिए जावास्क्रिप्ट, और VB Script जैसी स्क्रिप्टिंग भाषाओं का उपयोग किया जाता है।

इसे पढ़ें:- वेब सर्वर क्या है और इसके प्रकार

वेबपेज की विशेषताएं – Features of Webpage in Hindi

इसकी निम्नलिखित विशेषताएं होती है :-

1- एक साधारण वेब पेज का निर्माण आसानी से किया जा सकता है।

2- वेबसाइट की तुलना में वेबपेज को बनाना काफी आसान होता है।

3- वेब पेज को create करने में कम समय लगता है।

4- वेब पेज को किसी भी डिवाइस जैसे- स्मार्टफोन, टेबलेट, कंप्यूटर और लेपटॉप आदि में खोला जा सकता है।

5- एक वेब पेज में किसी भी प्रकार की जानकारी मौजूद हो सकती है। उदहारण के लिए– वीडियो, ऑडियो, एनीमेशन आदि।

6- वेब पेज को बनाने के लिए HTML (हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज), CSS, या जावास्क्रिप्ट जैसी भाषाओ का प्रयोग किया जाता है।

वेबपेज के तत्व – Elements of Webpage in Hindi

एक वेब पेज के निम्नलिखित घटक होते हैं :-

1- Hypertext (हाइपरटेक्स्ट)

हाइपरटेक्स्ट एक ऐसा text होता है जो दिखाई देने वाले text को स्टोर किये रहता है. जब भी कोई यूजर इस text पर क्लिक करता है तो वह किसी दूसरे वेबपेज पर पहुँच जाता है.

उदाहरण – नीचे दिए गये चित्र में eHindiStudy हाइपरटेक्स्ट है.

hyperlink in webpage in Hindi

2- Hyperlink (हाइपरलिंक)

हाइपरलिंक वेबपेज के URL को स्टोर किये रहता है। ऊपर दिए गये चित्र में https://ehindistudy.com एक हाइपरलिंक है.

3- Page Title (पेज टाइटल)

पेज टाइटल एक सिंगल लाइन होता है जो वेब पेज प्रदर्शित (display) करने वाले ब्राउज़र के टाइटल बार पर डिस्प्ले होता है।

4- Header (हैडर)

यह एक प्रकार का टेक्स्ट होता है जो वेबपेज के बारे में बताता है की वेबपेज किस बारे में है। सरल शब्दो में कहे तो हैडर दो या तीन लाइनों का टेक्स्ट होता है जो वेबपेज के उदेश्यो को परिभाषित करता है।

5- Body of the Web page

यह वेबपेज के हैडर के नीचे का हिस्सा होता है जिसमे वेबपेज की वास्तविक जानकरी मौजूद होती है।

6- Navigation Link (नेविगेशन लिंक)

यह वेब पेज पर रखे गए हाइपरलिंक्स हैं जिनका उपयोग करके यूजर लिंक किए गए वेब पेजों या दस्तावेजों को ट्रांसफर कर सकता है।

7- Footer (फूटर)

Footer वेबपेज के नीचे का हिस्सा होता है जहां नोटिस और सम्पर्क से सबंधित जानकारी मौजूद होती है।  

8- Website (वेबसाइट)

एक वेबसाइट बहुत से वेबपेजों का समूह (set) होती है।

9- Search Engine (सर्च इंजन)

सर्च इंजन एक इंटरनेट सेवा है जिसका इस्तेमाल जानकारी खोजने के लिए किया जाता है। Google दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है।

10- Web Browser (वेब ब्राउज़र)

वेब ब्राउज़र एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जिसका इस्तेमाल webpage को खोलने के लिए किया जाता है। ब्राउज़र के कुछ लोकप्रिय उदहारण है :- Google Chrome, Microsoft Internet Explorer, Safari आदि हैं।

11- Web Server (वेब सर्वर)

वेब सर्वर में हम अपने वेब पेजों को स्टोर करते हैं.

12- HTML

HTML का पूरा नाम (हाइपर-टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज) है। यह एक मार्कअप लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल वेब पेज को बनाने के लिए किया जाता है.

कुछ सामान्य प्रकार के Webpages

नीचे आपको कुछ सामान्य प्रकार के webpages के बारें में बताया जा रहा है. ये webpage हर किसी वेबसाइट में मौजूद होते हैं:-

1- Home Page (होम पेज)

होम पेज किसी वेबसाइट का सबसे महत्वपूर्ण पेज होता है. इस पेज से यूजर वेबसाइट के किसी भी हिस्से में जा सकता है। होम पेज में वेबसाइट के मुख्य पेजो के लिंक होते है जहां क्लिक करके यूजर मुख्य पेजो तक पहुंच सकता है।

2- Feed Page (फ़ीड पेज)

फीड पेज ज्यादतर उन वेबसाइट में पाए जाते है जो नियमित रूप से कंटेंट को अपडेट करती है। इस पेज का इस्तेमाल यूजर को नयी जानकारी दिखाने के लिए किया जाता है।

3- Menu Page (मेनू पेज)

मेनू पेज को केटेगरी पेज के नाम से भी जाना जाता है। इस पेज में अलग अलग मेनू होते है जो अलग अलग केटेगरी से लिंक होती है। यूजर अपनी इच्छा अनुसार लिंक पर क्लिक करके केटेगरी में पहुंच सकता है।

4- About Page (अबाउट पेज)

यह एक ऐसा पेज होता है जिसमे वेबसाइट के बारे में जानकारी मौजूद होती है जैसे- उस वेबसाइट का मालिक कौन है , वह किस तरह की वेबसाइट है आदि। ऐसी कई जानकारी है जो अबाउट पेज में मौजूद होती है।

5- Registration Page (रजिस्ट्रेशन पेज)

रजिस्ट्रेशन पेज का इस्तेमाल डेटा को कलेक्ट करने के लिए किया जाता है। इन पेजो का इस्तेमाल ज्यादातर स्कूल, इंस्टिट्यूट और कॉलेज वेबसाइट में किया जाता है जहां स्टूडेंट एडमिशन या किसी कार्य के लिए वेबसाइट में रजिस्टर करते है।

6- Contact Page (कांटेक्ट पेज)

यदि किसी यूजर को वेबसाइट के मालिक या कर्मचारियों से सम्पर्क करना होता है तो वह contact पेज का उपयोग करके ऐसा कर सकता है।

7- Landing Page (लैंडिंग पेज)

यह एक विशेष प्रकार का पेज है जिसका इस्तेमाल यूजर को lead में बदलने के लिए किया जाता है।

वेब पेज और वेबसाइट के बीच अंतर

WebpageWebsite
वेबपेज एक सिंगल डॉक्यूमेंट होता है.यह वेब पेजों का एक समूह होता है.
इसको बनाने में कम समय लगता है।वेबसाइट को विकसित करने के लिए अधिक समय लगता है।
वेबसाइट की तुलना में वेब पेज बनाना आसान होता है।इसे बनाना मुश्किल है।
इसको यूनिक URL के माध्यम से एक्सेस किया जाता है।वेबसाइट को उसके डोमेन नाम से एक्सेस किया जाता है।
इसमें केवल एक संस्था के लिए जानकारी हो सकती है।वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के संस्था के लिए जानकारी हो सकती है।
एक वेबपेज को बनाना काफी सरल होता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा तकनिकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं पड़ती।एक वेबसाइट बनाना कठिन कार्य होता है क्योकि वेबसाइट बनाने के लिए आपको प्रोग्रामिंग आनी चाहिए।
इसके कुछ लोकप्रिय उदहारण जैसे :- होम पेज, कांटेक्ट पेज, अबाउट पेज और प्राइवेसी पेज आदि।इसके कुछ लोकप्रिय उदहारण जैसे :- ehindistudy.com, amazon.in आदि।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न-

वेब पेज किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं?

इसे हम इस प्रकार समझ सकते हैं कि वेब पेज किताब के पन्नो की तरह होता है जो इन्टरनेट पर उपलब्ध होती है. वेब पेज एक html code में लिखा गया डॉक्यूमेंट होता है जिसे हम इन्टरनेट ब्राउज़र की सहायता से इन्टरनेट का उपयोग कर पढ़ सकते हैं. Web Page दो प्रकार का होता है – पहला static और दूसरा dynamic.

वेबपेज कितने प्रकार का होता है?

वेब पेज कुल दो प्रकार के होते हैं:
Static Webpage और
Dynamic Webpage.

Reference:- https://www.geeksforgeeks.org/web-pages/

निवेदन:- अगर आपके लिए What is Webpage in Hindi का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment