ऑप्टिकल फाइबर क्या है? – Optical Fibre in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Optical Fibre in Hindi (ऑप्टिकल फाइबर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Optical Fibre in Hindi – ऑप्टिकल फाइबर क्या है?

  • ऑप्टिकल फाइबर कांच या प्लास्टिक से बनी हुई एक तार होती है जिसका इस्तेमाल डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रान्सफर करने के लिए किया जाता है।

  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “Optical Fibre पतले कांच या प्लास्टिक से बनी हुई एक केबल होती है जिसका उपयोग डेटा ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। Optical Fibre को हिंदी में प्रकाशीय तंतु कहते हैं।”

  • ऑप्टिकल फाइबर में प्रकाश (Light) का उपयोग करके डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तेजी से ट्रांसफर किया जाता है।

  • ऑप्टिकल फाइबर के मुख्य रूप से चार भाग होते हैं:- पहला Core (कोर), दूसरा Cladding (क्लैडिंग), तीसरा Coating (कोटिंग) और चौथा Buffer (बफर).

  • ऑप्टिकल फाइबर केबल बहुत ही लचीली और पतली होती है जिसे आसानी से मोड़ा जा सकता है। आसानी से मोड़े जा सकने के कारण इसका इस्तेमाल हम लंबी दूरी तक डेटा को ट्रांसमिट करने के लिए कर सकते हैं।

  • अन्य केबलों की तुलना में ऑप्टिकल फाइबर केबल का इस्तेमाल बहुत ही अधिक किया ज्यादा है क्योंकि यह तेज गति से डेटा और सूचनाओं को ट्रांसफर करती है। यह केबल दूसरे केबल की तुलना में अधिक टिकाऊ है जो लम्बे समय तक चलती है।

  • Optical fibre में डेटा प्रकाश की गति से ट्रान्सफर होता है. इसकी गति लगभग तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकंड होती है.

  • ऑप्टिकल फाइबर में signal लम्बी दूरी तय करता है क्योंकि इसमें सिग्नल को बहुत कम नुकसान पहुँचता है।

  • Optical fibre का अविष्कार 1952 में नरिंदर सिंह कपानी ने किया था. इसलिए नरिंदर सिंह कपानी को ऑप्टिकल फाइबर का पिता भी कहा जाता है।

  • ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग इंटरनेट, टेलीविजन और टेलीफोन आदि में किया जाता है।

ऑप्टिकल फाइबर के भाग – Parts of Optical Fibre in Hindi

एक ऑप्टिकल फाइबर 4 भागों से मिलकर बना होता है:-

  1. Core
  2. Cladding
  3. Buffer
  4. Jacket
Optical Fibre in Hindi

1:- Core (कोर)

Core ऑप्टिकल फाइबर के सबसे अंदर का भाग होता है. यह कांच या प्लास्टिक का बना होता है. Core के अंदर से ही प्रकाश (Light) एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचता है.

2:- Cladding (क्लैडिंग)

Cladding एक पदार्थ होता है जो core के चारों ओर लिपटा रहता है. यह भी प्लास्टिक और कांच का बना होता है. Cladding का मुख्य उद्देश्य प्रकाश को कोर के अंदर बनाये रखना होता है और यह प्रकाश को बाहर लीक होने से रोकता है,

3:- Buffer (बफर)  

Buffer एक नमी वाला पदार्थ होता है जिसे cladding के चारों तरफ लपेटा जाता है. Buffer का मुख्य उद्देश्य कोर और क्लैडिंग को लचीलापन (flexibility) प्रदान करना होता है. बफर सिलिकॉन रबर से बना होता है.

4:- Jacket (जैकेट)

Jacket ऑप्टिकल फाइबर के सबसे बाहर का भाग होता है. इसका कार्य कोर, क्लैडिंग, और बफर को सुरक्षा प्रदान करना होता है. जैकेट पॉलीमर का बना होता है.

इसे पढ़ें:-

ऑप्टिकल फाइबर के प्रकार Types of Optical Fibre in Hindi

ऑप्टिकल फाइबर के 6 प्रकार होते है:-

Types of Optical Fibre in Hindi

1- Single-mode fibre (सिंगल-मोड फाइबर)

सिंगल-मोड फाइबर का व्यास (diameter) बहुत ही छोटा होता है इसलिए यह एक साथ प्रकाश के केवल एक मोड को ही ले जा सकता है।

इसका इस्तेमाल लम्बी दूरी तक डेटा और सूचनाओं को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

इसमें केवल एक ही ट्रांसमिशन मोड होता है। मल्टी-मोड फाइबर की तुलना में, यह उच्च बैंडविड्थ (high bandwidth) प्रदान करता है।

सिंगल-मोड फाइबर को सिंगल-मोड ऑप्टिकल फाइबर, यूनी-मोड फाइबर, मोनो-मोड ऑप्टिकल फाइबर और सिंगल-मोड ऑप्टिकल वेवगाइड के नाम से भी जाना जाता है।

2- Multi-mode fiber (मल्टी-मोड फाइबर)

मल्टी-मोड फाइबर का व्यास बहुत बड़ा होता है। इसलिए यह एक साथ प्रकाश के बहुत सारें मोड को ले जा सकता है।

इसका इस्तेमाल कम दूरी तक डेटा और सूचनाओं को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। यह डेटा और सूचनाओं को लम्बी दूरी तक ट्रान्सफर नहीं कर पाता है।

मल्टी-मोड फाइबर को मल्टी-मोड ऑप्टिकल फाइबर के नाम से भी जाना जाता है। 

3- Step-index fiber (स्टेप-इंडेक्स फाइबर)

यह एक ऐसा ऑप्टिकल फाइबर है जिसमें कोर के अंदर का refractive index एकसमान रहता है।

4- Graded index fiber (ग्रेडेड इंडेक्स फाइबर)

इसमें कोर के अंदर का refractive index लगातार तेजी से बदलते रहता है.

5- Glass Fibre (ग्लास फाइबर)

ग्लास फाइबर एक ऐसा ऑप्टिकल फाइबर है जो glass (कांच) का बना होता है.

6- Plastic Fibre (प्लास्टिक फाइबर)

प्लास्टिक फाइबर एक ऐसा ऑप्टिकल फाइबर है जो प्लास्टिक का बना होता है.

Features of the Optical Fiber in Hindi – ऑप्टिकल फाइबर की विशेषताएं

ऑप्टिकल फाइबर की बहुत सारीं विशेषताए होती है जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

1- ऑप्टिकल फाइबर पूर्ण आंतरिक परावर्तन (total internal reflection) के सिद्धांत पर काम करता है।

2- यह 100 Mbps से लेकर 200 Gbps तक बैंडविड्थ क्षमता प्रदान करता है।

3- ऑप्टिकल फाइबर केबल का उपयोग ज्यादातर उच्च-वोल्टेज क्षेत्रों में किया जाता है।

4- यह twisted pair और coaxial cable की तुलना में काफी अच्छी होती है।

5- इस केबल को स्थापित (install) करने में काफी ज्यादा समय लगता है।

Applications of optical Fibre in Hindi – ऑप्टिकल फाइबर के उपयोग

इसके निम्नलिखित उपयोग है :-

1- Medical (चिकित्सा) में

ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल बायोमेडिकल लेजर, माइक्रोस्कोप लेजर, सर्जिकल लेजर और एंडोस्कोप लेजर जैसे मेडिकल डिवाइसों को बनाने में किया जाता है।

2- Defense (रक्षा) में

इसका उपयोग एयर फ़ोर्स और सेना के द्वारा डेटा को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

3- Broadcasting (ब्राडकास्टिंग) में

इसका इस्तेमाल ब्राडकास्टिंग के लिए भी किया जाता है। यह यूजर को उच्च बैंडविड्थ प्रदान करता है।

4- सजावट में

ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाने में भी किया जाता है।

5- Telecommunication (दूरसंचार) में

इसका उपयोग दूरसंचार के लिए भी किया जाता है। उदहारण के लिए इंटरनेट , टेलीविज़न और स्मार्ट फ़ोन आदि।

6- MRI मशीन में

ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग MRI मशीनो में प्रकाश को ट्रांसमिट करने के लिए किया जाता है।

Advantages of Optical Fibre in Hindi – ऑप्टिकल फाइबर के फायदे

इसके बहुत से फायदे होते है :-

1- Speed (गति)

ऑप्टिकल फाइबर तेज गति से डेटा और सूचनाओं को ट्रांसफर करते है। यह तांबे की तार की तुलना में तेज गति से डेटा को ट्रांसफर करता है।

2- High Bandwidth (उच्च बैंडविड्थ)

यह हाई बैंडविड्थ को सपोर्ट करता है।

3- Cheap (सस्ता)

ऑप्टिकल फाइबर तांबे की तार की तुलना में काफी सस्ता होता है। हालांकि आने वाले समय में ऑप्टिकल फाइबर की कीमते बढ़ सकती है क्योकि इस फाइबर का उपयोग बहुत ज्यादा मात्रा में किया जा रहा है।

4- Lightweight (हल्का)

यह काफी हल्का और पतला होता है जिसकी वजह से यह सही तरीके से काम कर पाता है।

5- Data Protection (डेटा की सुरक्षा)

ऑप्टिकल फाइबर सुरक्षित तरीके से डेटा और सूचनाओं को ट्रान्सफर करता है। ऑप्टिकल फाइबर में डेटा को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता।

6- Durable (टिकाऊ)

ऑप्टिकल फाइबर टिकाऊ होते है जिसकी वजह से यह लम्बे समय तक चलता है।

7- Long Distance (लम्बी दूरी)

यह लम्बी दूरी तक डेटा को ट्रांसफर करने में सक्षम होता है।

Disadvantages of Optical Fibre in Hindi – ऑप्टिकल फाइबर के नुकसान

इसके नुकसान नीचे दिए गये है:-

1- यह तांबे के तारों की तुलना में अधिक नाजुक होता है जिसकी वजह से यह जल्दी खराब हो सकता है।

2- इसको स्थापित करना करना काफी कठिन होता है औरइसे स्थापित करने में काफी ज्यादा समय लगता है।

3 ऑप्टिकल फाइबर से आने वाले सिग्नल को पढ़ने के लिए महंगे डिवाइसों की आवश्यकता पड़ती है।

4 आने वाले समय में ऑप्टिकल फाइबर की कीमतें बढ़ सकती है।

5- इसे रिपेयर करना मुश्किल होता है.

Optical Fibre कैसे कार्य करता है?

ऑप्टिकल फाइबर के दोनों छोर पर ट्रांसमीटर और रिसीवर लगा होता है. इसमें पहले छोर के ट्रांसमीटर द्वारा डेटा को प्रकाश (light) में बदला जाता है, जिसके बाद प्रकाश zig zag फॉर्म में गुजरते हुए दुसरे छोर पर पहुँचता है। इसके बाद दूसरे छोर के रिसीवर से इस प्रकाश को वापस डेटा में बदल लिया जाता है.

नीचे आपको इसका चित्र दिया गया है:-

optical fibre working in hindi

इस चित्र में आप देख सकते है कि ऑप्टिकल फाइबर में प्रकाश zig zag फॉर्म में ट्रांसमिट हो रहा है.

इसे पढ़ें:-

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न-

ऑप्टिकल फाइबर क्या है?

ऑप्टिकल फाइबर एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल एक जगह से दूसरी जगह पर डेटा को ट्रान्सफर करने के लिए किया जाता है. ऑप्टिकल फाइबर बालों की तरह लचीला और पारदर्शी फाइबर है जिसका उपयोग उच्च गति के साथ बड़ी दूरी पर डेटा सिग्नल के प्रसारण के लिए किया जाता है। इसलिए इसका उपयोग इंटरनेट, टेलीफोन और टेलीविजन आदि की सेवा प्रदान करने के लिए किया जाता है।


ऑप्टिकल फाइबर का प्रयोग कहाँ होता है?

ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग telephone के signals को भेजने और लाने के लिए, इंटरनेट सिग्नल संचार करने के लिए, डिजिटल केबल टीवी सिग्नल संचार करने के लिए और दूसरे अन्य विविध उपकरणों के signals को ट्रान्सफर कराने के लिए उपयोग होता है।

Reference:- https://byjus.com/physics/what-is-optical-fiber/

निवेदन:- अगर आपके लिए What is Optical Fibre in Hindi का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment