कंप्यूटर क्या है? – What is Computer in Hindi?

Computer in Hindi – कंप्यूटर क्या है?

  • कंप्यूटर एक मशीन है जो यूजर के द्वारा दिए गये निर्देशों का पालन करती है और इन निर्देशों को प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करती है.

  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो यूजर के द्वारा दिए गये निर्देश या कमांड को इनपुट के रूप में लेता है और इस निर्देश को प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करता है.

  • कंप्यूटर का मुख्य काम गणना करना, डाटा को स्टोर और प्रोसेस करना होता है.

  • Computer का पूरा नाम Common Operating Machine Purposely Used for Technological and Educational Research (कॉमन ऑपरेटिंग मशीन पर्पसली यूज्ड फॉर टेक्नोलॉजिकल एंड एजुकेशनल रिसर्च) होता है.

  • Computer शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के compute शब्द से हुई है जिसका अर्थ है ‘गणना करना.

  • कंप्यूटर का अविष्कार ‘चार्ल्स बेबेज (Charles Babbage)’ ने किया था. इसलिए चार्ल्स बेबेज को ‘कंप्यूटर का पिता भी कहा जाता है.

  • हम कंप्यूटर का इस्तेमाल गेम खेलने, पढाई करने, डॉक्यूमेंट को टाइप करने, विडियो देखने और इंटरनेट चलाने के लिए कर सकते हैं.

  • कंप्यूटर एक मशीन है जो बिना थके बहुत लम्बे समय तक कार्य कर सकता है. मनुष्य लम्बे समय तक लगातार काम नहीं कर सकता और इसे आराम की जरूरत होती है. लेकिन कंप्यूटर लम्बे समय तक बिना थके और बिना गलती किये काम करता है.

  • कंप्यूटर को हिंदी में ‘संगणक कहा जाता है.
computer in Hindi

कंप्यूटर की कार्य प्रणाली

कंप्यूटर के कार्य करने के तीन step (पद) होते है:-

computer working in Hindi
  1. Input (इनपुट) – इनपुट वह प्रक्रिया है जिसमें यूजर के द्वारा कंप्यूटर को निर्देश या कमांड दिया जाता है.
  2. Process (प्रोसेस) – इस स्टेप में, कंप्यूटर निर्देश को प्रोसेस करता है.
  3. Output (आउटपुट) – इस स्टेप में, कंप्यूटर यूजर को आउटपुट प्रदान करता है.

कंप्यूटर की विशेषता – Features of Computer in Hindi

1:- Speed (गति)

कंप्यूटर के काम करने की स्पीड काफी तेज होती है। कंप्यूटर इंसानो की तुलना में बहुत तेजी से कार्यो को करते है। यह एक सेकंड में एक लाख से भी ज्यादा कार्यों को पूरा कर सकते है। किसी मनुष्य को गुणा, भाग करने में 1 से 2 मिनट का समय लगता है जबकि कंप्यूटर गुणा, भाग को 1 सेकंड से भी कम समय में पूरा कर सकता है.

2:- Accurate (सटीक)

कंप्यूटर बिना गलती किये किसी भी काम को पूरा करता है. मनुष्य एक काम को करने में बहुत गलती करता है जबकि कंप्यूटर बिना गलती किये अपने कार्य को पूरा कर लेता है.

3:- Reliable (विश्वसनीय)

कंप्यूटर बहुत ही विश्वसनीय होता है. हम कंप्यूटर को जितनी बार भी इनपुट देंगे तो कंप्यूटर हमें हमेशा सही आउटपुट ही प्रदान करेगा। इसी वजह से हम मनुष्य से ज्यादा कंप्यूटर पर विश्वास करते है.

4:- Memory (मेमोरी)

कंप्यूटर की मेमोरी बहुत ही शक्तिशाली होती है. हम सभी चीजों को याद नहीं रख सकते लेकिन कंप्यूटर सभी चीजों को बिना भूले याद रखता है. कंप्यूटर की मेमोरी दो प्रकार की होती है – पहली ‘प्राइमरी मेमोरी’ और दूसरी ‘सेकेंडरी मेमोरी’.

5:- Diligence (परिश्रमी)

कंप्यूटर बिना थके सालों तक काम कर सकता है. कंप्यूटर बहुत ही ज्यादा परिश्रमी होता है. एक इन्सान थोड़े समय काम करने के बाद थक जाता है जबकि कंप्यूटर थकता नहीं है.

6:- Easy (आसान)

कंप्यूटर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है और इसे हम बहुत कम समय में सीख सकते हैं.

7:- Automation (स्वचालित)

कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन है. यह अपने कार्यों को खुद से पूरा करती है. जब एक बार यह अपने कार्य को शुरू कर देती है तो बिना किसी मनुष्य की सहायता के इसे पूरा कर देती है.

8:- No Feeling (भावनाहीन)

कंप्यूटर के पास मनुष्य की तरह कोई भी भावना (feeling) नहीं होती है. इसलिए यह भावना में बहकर कोई भी काम नहीं करता.

9:- No Intelligence (कोई बुद्धिमत्ता नहीं)

कंप्यूटर के पास मनुष्य की तरह खुद से सोचने समझने की शक्ति नहीं होती है. यह सिर्फ प्रोग्रामिंग के आधार पर अपने कार्य को करता है. इसके पास दिमाग नहीं होता है.

10:– Privacy (गोपनीयता)

कंप्यूटर में हम अपनी पर्सनल जानकारी को स्टोर कर सकते हैं. हम कंप्यूटर में पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर को lock कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना पासवर्ड के आपके कंप्यूटर को इस्तेमाल नहीं कर सकता.

Types of Computer in Hindi – कंप्यूटर के प्रकार

कंप्यूटर के बहुत से प्रकार होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

1- Micro Computer (माइक्रो कंप्यूटर)

माइक्रो कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसका उपयोग एक समय में केवल एक व्यक्ति ही कर सकता है। इस कंप्यूटर का आकार काफी छोटा होता है।

यह mini और mainframe computer से काफ़ी छोटा होता है। यह हल्का होने के साथ काफी सस्ता भी होता है।

माइक्रोकंप्यूटर मल्टीटास्किंग होता है जिसका अर्थ यह है की यूजर  इस कंप्यूटर में एक समय में बहुत सारें कार्य कर सकता हैं जैसे कि – इंटरनेट चलाना, word में काम करना और गाने सुनना आदि। इसके कुछ लोकप्रिय उदहारण – लेपटॉप, स्मार्ट फ़ोन, टेबलेट आदि।

2- Mini Computer (मिनी कंप्यूटर)

मिनी एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर है जिसका आकार ना ज्यादा छोटा होता है और ना ही ज्यादा बड़ा। यह कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है लेकिन मेनफ्रेम कंप्यूटर से छोटा होता है।

यह एक multi -user कंप्यूटर है। इसका मतलब यह है कि इस कंप्यूटर का उपयोग एक समय में एक या एक से अधिक यूजर कर सकते है। इसका अलावा यह multi-tasking कंप्यूटर भी होता है , यानी इस कंप्यूटर में एक समय में एक से ज्यादा कार्य किये जा सकते हैं।

मिनी कंप्यूटर के उदहारण :- IBM AS/400 , और Honeywell 200 आदि।

3- Mainframe Computer (मेनफ़्रेम कंप्यूटर)

मेनफ़्रेम कंप्यूटर का आकार काफी बड़ा होता है और इसका इस्तेमाल बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। मेनफ़्रेम कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता अधिक होती है। इसका आकार मिनी और माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है.

यह multi-user कंप्यूटर होता है इसलिए इसका इस्तेमाल एक समय में एक से अधिक यूजर कर सकते हैं। इस कंप्यूटर का आविष्कार 1950 के दशक में IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मॉडल) के द्वारा किया गया था।

इस कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़ी-बड़ी कम्पनीयों और सरकारी ऑफिस में अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। हालांकि यह कंप्यूटर काफी महंगे भी होते है। इसके उदहारण:– IBM zSeries , System z9 आदि।

4- Analog Computer (एनालॉग कंप्यूटर)

एनालॉग कंप्यूटर ऐसा कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल एनालॉग डाटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। यह भौतिक मात्राओं को मापने के लिए उपयोगी है। इसका उपयोग विद्युत प्रवाह, तीव्रता और प्रतिरोध को मापने के लिए किया जाता है।

इस कंप्यूटर का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में भी करते है। उदहारण के लिए– रेफ्रिजरेटर, स्पीडोमीटर आदि।

5- Digital Computer (डिजिटल कंप्यूटर)

वह कंप्यूटर जो डिजिटल डाटा को प्रोसेस करता है उसे डिजिटल कंप्यूटर कहते हैं. यह एक ऐसा कंप्यूटर है जो कोई भी काम करने के लिए बाइनरी नंबर (0, 1) का उपयोग करता है।

इस कंप्यूटर का उपयोग अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। इस कंप्यूटर के कार्य करने की स्पीड अधिक होती है और इसकी performance भी काफी अच्छी होती है।

आधुनिक समय में डिजिटल कंप्यूटर का इस्तेमाल कई कार्य के लिए किया जाता है जैसे कि :- कैलकुलेशन करने के लिए , डेटा को स्टोर करने के लिए , डेटा को ट्रांसफर करने के लिए आदि। इसके कुछ लोकप्रिय उदहारण– कैलकुलेटर, Apple Mac , IBM PC आदि।

6- Hybrid Computer (हाइब्रिड कंप्यूटर)

वह कंप्यूटर जिसमें डिजिटल और एनालॉग  दोनों कंप्यूटरों की विशेषताएं शामिल होती है. उसे हाइब्रिड कंप्यूटर कहते हैं।

हाइब्रिड कंप्यूटर को  डिजिटल और एनालॉग कंप्यूटर को आपस में मिलाकर बनाया गया है। इस कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादातर जटिल गणनाओ (complex calculations) को हल करने के लिए किया जाता है।

हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग पेट्रोल पम्प, हवाई जहाज, हॉस्पिटल और वैज्ञानिक कार्यों में भी किया जाता है। हाइब्रिड कंप्यूटर के उदहारणस्पीडोमीटर, थर्मोमीटर, ऑटो गैसोलिन पंप आदि।

7- Super Computer (सुपर कंप्यूटर)

सुपर कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसका आकार काफी बड़ा होता है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूटर माना जाता है। यह कंप्यूटर काफी तेज होते है जो अपने कार्यो को बहुत कम समय में ही पूरा कर लेते है।

सुपर कंप्यूटर का उपयोग बड़ी मात्रा में डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। इस कंप्यूटर को दुनिया का सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर माना जाता है क्योकि इस कंप्यूटर के प्रोसेसर की performance काफी अच्छी होती है।

सुपर कंप्यूटर में हजारो प्रोसेसर आपस में जुड़े होते है जिसकी वजह से यह किसी भी कार्य को तेज गति से कर पाता है।

इस कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग से संबंधित कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है जैसे की:- मौसम की भविष्यवाणी करना, और रिसर्च करना आदि। इसके कुछ लोकप्रिय उदहारण है:- परम 8000, और NUDT Tianhe-2 आदि।

8- Workstation (वर्कस्टेशन)

वर्कस्टेशन एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल इंजीनियरिंग डिजाइन, एनीमेशन रेंडरिंग, 3D ग्राफ़िक्स और विडियो एडिटिंग जैसे कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है।

वर्कस्टेशन की स्टोरेज क्षमता बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से यह बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर करने में सक्ष्म होता है। यह कंप्यूटर तेज गति से सभी कार्यो को करता है क्योकि इसमें एक तेज माइक्रोप्रोसेसर होता है।

इस कंप्यूटर का उपयोग एक समय में केवल एक ही यूजर कर सकता है। वर्कस्टेशन का इस्तेमाल वीडियो एडिटिंग और 3D एनीमेशन करने के लिए भी किया जाता है। यह कंप्यूटर यूजर को बिलकुल सटीक आंकड़े देता है। इसके कुछ उदहारण है :- Unix-based Sun, Compaq आदि।

9- Personal Computer (पर्सनल कंप्यूटर)

यह एक छोटा और सस्ता कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल व्यक्तिगत कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है जैसे की :- असाइनमेंट पूरा करना, मूवी देखना, गेम खेलना , ब्राउज़िंग करना , प्रोजेक्ट को पूरा करना आदि।

इसे विस्तार से पढ़ें:- कंप्यूटर के प्रकार कितने होते हैं?

कंप्यूटर के उपयोग- Applications of Computer in Hindi

इसके निम्नलिखित उपयोग है जिनके बारे में नीचे बताया गया है :-

1- Medical (स्वास्थ्य)

कंप्यूटर का इस्तेमाल स्वास्थ से सम्बंधित क्षेत्रों में किया जाता है। आधुनिक समय में कंप्यूटर का उपयोग करके मरीजों की बिमारी का पता लगाया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग अस्पतालों में मरीजों का ultrasound (अल्ट्रासाउंड), ब्लड टेस्ट, CT स्कैन और MRI करने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा कंप्यूटर का उपयोग X-ray करने, औऱ मरीजों को मॉनिटर करने के लिए भी किया जाता है। यह मरीजों के दिल की गति को मापने में भी मदद करता है।

2- Communication (संचार)

कंप्यूटर का इस्तेमाल संचार (communication) करने के लिए भी किया जाता है। आज के समय में संचार करने के लिए कंप्यूटर एक लोकप्रिय विकल्प है।

कंप्यूटर का उपयोग करके यूजर घर बैठे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर सकता है , डेटा को एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर कर सकता है और घर बैठे मीटिंग कर सकता है। घर बैठे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करने के लिए यूजर Skype और Zoom जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकता है।

3- Home (घर)

इसका उपयोग घरो में बहुत से कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है जैसे की :- ऑनलाइन भुगतान करने के लिए , गेम खेलने के लिए , मूवी देखने के लिए आदि। इसके अलावा छात्रों के द्वारा कंप्यूटर का उपयोग प्रोजेक्ट बनाने के लिए, पढ़ाई करने के लिए भी किया जाता है।

4- Science and Engineering (विज्ञान और इंजीनियरिंग)

सुपर कंप्यूटर का उपयोग विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किया जाता है। यह कंप्यूटर विज्ञान में नई खोज करने में मदद करता है। इसके अलावा सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल मौसम की भविष्यवाणी करने के लिए , भूकंप की तीव्रता (intensity) मापने के लिए भी किया जाता है।

वैज्ञानिक और इंजीनियर कंप्यूटर का उपयोग डेटा को इकठ्ठा करने के लिए , उस डेटा को एनालाइज करने के लिए और स्टोर करने के लिए करते है।

5- Industry (उद्योग)

कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़ी बड़ी कंपनियों में inventory को मैनेज करने के लिए, इंटीरियर डिज़ाइन के लिए, प्रोडक्ट के sample को डिज़ाइन करने के लिए, और वीडियो कांफ्रेंस करने के लिए किया जाता है।

6- Online Marketing (ऑनलाइन मार्केटिंग)

आधुनिक समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल ऑनलाइन मार्केटिंग करने के लिए भी किया जाता है। छोटे बड़े व्यवसाय कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट को बेचते है और काफी अच्छा प्रॉफिट कमाते है। ऑनलाइन मार्केटिंग को डिजिटल मार्केटिंग भी कहा जाता है।

7– Game (खेल)

कंप्यूटर गेमर्स के लिए काफी लोकप्रिय होते है। कंप्यूटर का इस्तेमाल gamers के द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन गेम खेलने के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर की स्क्रीन काफी बड़ी होती है जिसकी वजह से गेम खेलते वक़्त यूजर को अच्छा अनुभव प्राप्त होता है।

8– Bank (बैंक)

कंप्यूटर का इस्तेमाल बैंक में भी किया जाता है। बैंको में कंप्यूटर का उपयोग पैसो को ट्रांसफर और पैसो को जमा करने के लिए किया जाता है।

9– Art (कला)

इसका इस्तेमाल कला के क्षेत्र में भी किया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग करके हम चित्रों को बना सकते है , ग्राफ़िक्स डिज़ाइन कर सकते है और वीडियो को एडिट कर सकते है।

10– Entertainment (मनोरंजन)

कंप्यूटर का इस्तेमाल ऑनलाइन फिल्मे देखने के लिए , गाने सुनने के लिए और गेम खेलने के लिए भी किया जाता है। आधुनिक समय में कंप्यूटर मनोरंजन करने का एक लोकप्रिय साधन है।

Advantages of Computer in Hindi – कंप्यूटर के फायदे

इसके फायदे निम्नलिखित हैं:-

1- Easy To Use (इस्तेमाल करने में आसान)

कंप्यूटर का उपयोग करना काफी आसान होता है। इसका उपयोग करने के लिए ज्यादा तकनिकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं पड़ती।

2- Multitasking (मल्टीटास्किंग)

यह multitasking होता है। यानी कंप्यूटर एक समय में एक से अधिक कार्यो को आसानी से पूरा कर सकता है।

3- High Speed (तेज़ गति)

कंप्यूटर काफी तेज होते है जिसकी वजह से यह अपने सभी कार्यो को बहुत कम समय में पूरा कर देते है। क्योकि यह तेज गति से कार्य करते है जिसकी वजह से यूजर का काफी समय बचता है।

4- Accuracy (सटीकता)

यह यूजर को बिलकुल सटीक (accurate) परिणाम देते है। कंप्यूटर जटील से जटील गणनाओ को आसानी से हल करने में सक्ष्म होते है।

5- Storage (स्टोरेज)

कंप्यूटर की स्टोरेज छमता काफी अधिक होती है जिसकी वजह से यह बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकते है।

6- Reduce Paper work (कागज का कम इस्तेमाल)

कंप्यूटर में सारा काम डिजिटल होता है जिसकी वजह से कंप्यूटर में कागज का उपयोग बहुत कम मात्रा में किया जाता है। यह पेड़ो को बचाने में एक अहम भूमिका भी निभाते है क्योकि कागज को पेड़ो की मदद से ही बनाया जाता है।

7- Productivity (उत्पादकता)

यह उत्पादकता (productivity) को बढ़ाते है। इंसानो की तुलना में कंप्यूटर अधिक मात्रा में काम कर सकता है। कंप्यूटर 24/7 घंटे लगातार काम कर सकता है।

Disadvantages of Computer in Hindi – कंप्यूटर के नुकसान

इसके नुकसान नीचे दिए गये हैं:-

1- Cyber Crime (साइबर अपराध)

कंप्यूटर में साइबर क्राइम का खतरा हमेशा बना रहता है। साइबर क्राइम का अर्थ होता है की इंटरनेट के माध्यम से कोई अपराध करना. आजकल कंप्यूटर का उपयोग डेटा की चोरी , लोगो के साथ फ्रॉड , और लोगो को ब्लैकमेल करने के लिए भी किया जाता है।

2- Virus (वायरस)

कंप्यूटर में वायरस प्रवेश होने का खतरा हमेशा बना रहता वायरस कंप्यूटर में प्रवेश करके डेटा को डिलीट कर देता है , डेटा की चोरी करता है और उस डेटा का गलत इस्तेमाल करता है।

3- No Mind (कोई दिमाग नहीं)

कंप्यूटर के पास हम इंसानो की तरह सोचने समझने की शक्ति नहीं होती। कंप्यूटर खुद से कोई निर्णय नहीं ले सकता या खुद से कोई कार्य नहीं कर सकता। यह केवल उतना ही कार्य करेगा जितना यूजर कमांड देगा।

4- Human Dependent (मनुष्य पर निर्भर)

कंप्यूटर को चलाने के लिए इंसानो की आवश्यकता पड़ती है क्योकि कंप्यूटर खुद से चालू नहीं हो सकता है।

5- Health Issues (स्वास्थ्य समस्या)

कंप्यूटर को लगातार चलाने से यूजर को शरीर से समन्धित समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है जैस की :- सिर दर्द, कमर दर्द , उंगलियों में दर्द और आंख का कमजोर होना आदि।

6- Expensive (महंगा)

कंप्यूटर काफी महंगे होते है और इन्हे मेन्टेन करने में भी काफी ज्यादा पैसे खर्च होते है।

7- Addiction (लत)

अधिक मात्रा में कंप्यूटर का उपयोग करने से कंप्यूटर की लत लग जाती है। लोग पूरा पूरा दिन कंप्यूटर के सामने बैठकर गेम खेलते रहते है , वीडियोस देखते रहते है।

कंप्यूटर की कितनी पीढियां होती हैं?

कंप्यूटर की 5 पीढियां होती हैं:-

पीढ़ीसमयतकनीक
पहली पीढ़ी1940 से 1956 तकवैक्यूम ट्यूब
दूसरी पीढ़ी1956 से 1963 तकट्रांजिस्टर
तीसरी पीढ़ी1964 से 1971 तकIC (इंटीग्रेटेड सर्किट)
चौथी पीढ़ी1971 से 1985 तकमाइक्रोप्रोसेसर
पांचवी पीढ़ीवर्तमान में मौजूदAI (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस)

इन्हें पढ़ें:

कंप्यूटर क्या है हिंदी में?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है. जिसका इस्तेमाल आमतौर पर तकनीकी और शैक्षणिक अनुसंधान के लिए किया जाता है. वैसे कंप्यूटर को हिंदी में संगणक (SANGANAK) और अभिकलक यंत्र (Programmable Machine) कहा जाता हैं. एक कंप्यूटर गणितीय गणना करते समय मनुष्यों की तुलना में बहुत अधिक गति और सटीकता के साथ काम करता है। कंप्यूटर प्रति सेकंड लाखों (1,000,000) निर्देशों को प्रोसेस कर सकते हैं।

कंप्यूटर का जनक कौन है?

चार्ल्स बैबेज को “कंप्यूटर का पिता”(फादर ऑफ कम्प्यूटर ) माना जाता है।

कंप्यूटर के मुख्य कार्य क्या है?

कंप्यूटर का मुख्य कार्य यूजर के द्वारा दिए गए इनपुट के अनुरूप आउटपुट प्रदान करना हैं एवं आउटपुट दिए गए परिणामों में विश्वसनीयता, सटीकता एवं शुद्धता लाना हैं। कंप्यूटर का कार्य बड़ी संख्याओं को तीव्र गति से हल करना भी हैं।

Reference:https://edu.gcfglobal.org/en/computerbasics/what-is-a-computer/1/

नोट:– मुझे उम्मीद है कि आपको (What is Computer in Hindi – कंप्यूटर क्या है?) उपयोगी रहे होंगे. अगर आपके लिए ये useful रहे हो तो इन्हें अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये. जिससे कि उनकी भी help हो पाए.

अगर आपको कोई टॉपिक नहीं मिल रहा हो तो उसे नीचे comment करके बताइए. मैं उसे जल्द से जल्द डालने की कोशिश करूँगा. Thanks.

Leave a Comment