Python में List एक बहुत ही महत्वपूर्ण data structure है, जो डेटा को store करने के लिए उपयोग किया जाता है। List एक ordered collection होती है, जिसमें विभिन्न प्रकार के items (जैसे integers, strings, या दूसरे lists) हो सकते हैं।
Python में List को square brackets [ ] के अंदर लिखा जाता है। List में किसी भी type के data items रखे जा सकते हैं और यह mutable होती है, यानी हम List में items को बदल सकते हैं।
List एक बहुत शक्तिशाली डेटा स्ट्रक्चर हैं क्योंकि इसमें अलग-अलग data types के items को एक साथ store किया जा सकता है।
List को कैसे create करते हैं?
Python में List को square brackets [ ]
का उपयोग करके बनाया जाता है। इसमें elements को comma (,
) का इस्तेमाल करके अलग किया जाता है।
# List का example
my_list = [10, 20, 30, 40, 50]
print(my_list)
Output:-
[10, 20, 30, 40, 50]
Features of List in Hindi – लिस्ट की विशेषताएं
इसकी विशेषताएं निम्नलिखित होती हैं:-
- List में elements को एक विशेष order में store किया जाता है और हर element का एक index होता है।
- इसको modify (update, delete, या add) किया जा सकता है।
- इसमें duplicate elements को store किया जा सकता है।
- इसमें अलग-अलग data types (integer, string, float, आदि) के elements को store किया जा सकता है।
- इसका साइज़ dynamic होता है, यानी runtime में elements को add या remove करके size को change किया जा सकता है।
- इसमें elements को index के आधार पर access किया जा सकता है।
- List के अंदर दूसरी List को store किया जा सकता है। इसे nested list कहते हैं।
List Operations in Hindi – लिस्ट में किए जाने वाले कार्य
List के साथ बहुत सारें कार्य किए जा सकते हैं:-
1:- List में elements को add करना
List में items को add करने के लिए append()
, insert()
, और extend()
methods का इस्तेमाल किया जाता है।
append()
: List के end में item add करता है।
fruits = ["apple", "banana"]
fruits.append("mango")
print(fruits)
Output:-
['apple', 'banana', 'mango']
insert()
: यह List में एक विशेष position पर item को add करता है।
fruits.insert(1, "orange")
print(fruits)
Output:-
['apple', 'orange', 'banana', 'mango']
extend()
: यह एक List को दूसरे List के साथ जोड़ता है।
more_fruits = ["grape", "pineapple"]
fruits.extend(more_fruits)
print(fruits)
Output:-
['apple', 'orange', 'banana', 'mango', 'grape', 'pineapple']
2:- Element को Replace करना
List में किसी element को replace करने के लिए हम सीधे index का उपयोग कर सकते हैं। जब हम किसी index पर नया value assign करते हैं, तो पुराने value को replace कर दिया जाता है।
Example:
my_list = [10, 20, 30, 40, 50]
# Index 2 पर जो element है, उसे 99 से replace करें
my_list[2] = 99
print(my_list) # Output: [10, 20, 99, 40, 50]
यहां, List में index 2 (जो पहले 30 था) को 99 से replace कर दिया गया है।
3:- Element को Remove करना
List से किसी element को remove करने के लिए कई methods होते हैं। सबसे सामान्य methods हैं:- remove(), pop() और clear ()
remove() Method:
remove() method किसी element को List से remove करने के लिए use होता है। यह मेथड first occurrence element को remove करता है।
Example:
my_list = [10, 20, 30, 40, 50]
# 30 को remove करें
my_list.remove(30)
print(my_list) # Output: [10, 20, 40, 50]
यहां, remove() ने List से 30 को हटा दिया है।
pop() Method:
pop() method किसी विशेष index पर element को remove करता है और उसे return करता है। यदि कोई index नहीं दिया गया है, तो यह List के last element को remove कर देता है।
Example:
my_list = [10, 20, 30, 40, 50]
# Index 3 पर element को remove करें (40)
removed_item = my_list.pop(3)
print(my_list) # Output: [10, 20, 30, 50]
print("Removed item:", removed_item)
# Output: Removed item: 40
यहां, हमने index 3 (40) को remove किया और उसे removed_item में store किया।
clear() Method:
clear() method पूरी List को empty कर देता है, यानी सारे elements को remove कर देता है।
Example:
my_list = [10, 20, 30, 40, 50]
# List के सारे elements को remove करें
my_list.clear()
print(my_list)
# Output: []
इसे भी पढ़ें:-