Array in Python in Hindi – पायथन में Array क्या है?

Python में, Array एक data structure है जिसका इस्तेमाल एक ही तरह के data types को स्टोर करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर हमें एक साथ बहुत सारें numbers को स्टोर करना है, तो हम array का उपयोग कर सकते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “Array एक Collection है जिसमें एक ही तरह के बहुत सारें elements होते हैं। जैसे- एक integer array केवल integers को store कर सकता है और एक string array केवल strings को।”

Array में elements को एक sequential order में स्टोर किया जाता है ताकि उन्हें आसानी से access और manage किया जा सके।

Syntax:-

Python में array का उपयोग करने के लिए array module को import करना पड़ता है। इसका syntax नीचे दिया गया है:-

import array

# Syntax to create an array:
arrayName = array.array(typeCode, [elements])

Features of Array in Hindi – Array की विशेषताएं

इसकी विशेषताएं निम्नलिखित होती हैं:-

  1. Array में केवल एक ही प्रकार का data स्टोर किया जा सकता है।

  2. इसका size पहले से ही fix है। इसे runtime के दौरान change नहीं किया जा सकता।

  3. Array के elements मेमोरी में continuous blocks में store होते हैं। इससे data को access और process करना तेज़ हो जाता है।

  4. इसमें हर element का अपना एक index होता है, जो 0 से शुरू होता है। Index की मदद से किसी भी element को सीधे access किया जा सकता है।

  5. इसमें elements को आसानी से sort और search किया जा सकता है।

  6. Array के elements पर गणितीय कार्य जैसे addition (जोड़ना), subtraction (घटाना), multiplication (गुणा करना) आदि आसानी से किए जा सकते हैं।

Array को कैसे create करें?

Python में array को बनाने के लिए array module का उपयोग किया जाता है। सबसे पहले हमें इस module को import करना पड़ता है:-

import array

अब, हम array को किसी भी डेटा टाइप के साथ बना सकते हैं। डेटा टाइप को array के constructor में pass करते हैं। उदाहरण के लिए:-

# Integer array बनाना
arr = array.array('i', [1, 2, 3, 4])

# Float array बनाना
arr2 = array.array('f', [1.1, 2.2, 3.3, 4.4])

Array के Elements को Access कैसे करें?

Array के elements को index के जरिए access किया जाता है। Python में array का indexing zero (0) से शुरू होती है। उदाहरण के लिए:-

print(arr[0])  # Output: 1
print(arr2[2])  # Output: 3.3

Array के Element को Modify कैसे करें?

Array के किसी भी element को आप index के जरिए modify कर सकते हैं। उदाहरण:-

arr[1] = 10
print(arr)  
# Output: array('i', [1, 10, 3, 4])

Array में Elements कैसे add करें?

Array में elements को add करने के लिए append() method का उपयोग किया जाता है:-

arr.append(5)
print(arr)  # Output: array('i', [1, 10, 3, 4, 5])

Array में element को कैसे remove करें?

Array से elements को remove करने के लिए remove() method का उपयोग किया जाता है:-

arr.remove(10)
print(arr)  
# Output: array('i', [1, 3, 4, 5, 6, 7, 8])

इसके अलावा, pop() method का उपयोग last element को remove करने के लिए किया जाता है:-

arr.pop()
print(arr)  # Output: array('i', [1, 3, 4, 5, 6, 7])

Types of Array in Python in Hindi – ऐरे के प्रकार

Python में Array के तीन प्रकार होते हैं, जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

1:- One Dimensional (1D) Array

1D array सबसे सरल प्रकार का array है। इसमें elements एक ही row में होते हैं। इसमें केवल एक dimension होता है।

Example:-

import numpy as np

# 1D array बनाना
arr_1d = np.array([1, 2, 3, 4, 5])

print(arr_1d)

Output:-

[1 2 3 4 5]

2:- Two Dimensional (2D) Array

2D array में elements को rows और columns में स्टोर किया जाता है। इसे हम table या matrix की तरह समझ सकते हैं, जिसमें rows और columns होते हैं। इसमें दो dimensions होते हैं।

Example:-

import numpy as np

# 2D array creation
arr_2d = np.array([[1, 2, 3], [4, 5, 6]])

print(arr_2d)

इसका आउटपुट:

[[1 2 3]
 [4 5 6]]

3:- Three Dimensional (3D) Array

3D array में बहुत सारें 2D arrays होते हैं, यानी एक 3D array को हम 2D arrays के collection के रूप में समझ सकते हैं। इसे हम cubes की तरह समझ सकते हैं, जिसमें हर 2D array एक plane (layer) होता है। इसमें तीन dimensions होते हैं: rows, columns, और depth (layers)।

Example:-

import numpy as np

# 3D array बनाना
arr_3d = np.array([[[1, 2], [3, 4]], [[5, 6], [7, 8]]])

print(arr_3d)

इसका आउटपुट:-

[[[1 2]
  [3 4]]

 [[5 6]
  [7 8]]]

इसे पढ़ें:

Array in python in Hindi

Leave a Comment