Python में File Handling का मतलब है, files को open करना, read करना, write करना, और close करना। फाइल हैंडलिंग का इस्तेमाल करके हम data को स्टोर कर सकते हैं और भविष्य में इस data का इस्तेमाल कर सकते हैं।
File handling बहुत ही आसान और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसकी मदद से हम files के साथ कार्य कर सकते हैं।
File Handling के Operations (कार्य)
Python में file handling के लिए मुख्य रूप से 4 बेसिक operations होते हैं:-
- Opening a File (फाइल खोलना)
- Reading from a File (फाइल से data पढ़ना)
- Writing to a File (फाइल में data लिखना)
- Appending to a File (फ़ाइल में डेटा जोड़ना)
- Closing a File (फाइल को बंद करना)
1. Opening a File (फाइल को खोलना)
Python में file को open करने के लिए open() function का use करते हैं। open() function में दो arguments होते हैं:
- File Name (जिस file को हम open करना चाहते हैं)
- Mode (यह बताता है कि हम file में क्या operation करना चाहते हैं: reading, writing, appending, आदि)
Syntax:–
file_object = open(file_name, mode)
Python में modes निम्नलिखित हैं:-
- ‘r’ – यह फ़ाइल को केवल read करने के लिए खोलता है। यह default mode होता है।
- ‘w’ – यह फ़ाइल को write करने के लिए खोलता है। यदि फाइल मौजूद नहीं है तो नयी फाइल बनाई जाती है।
- ‘a’ – यह फ़ाइल में डेटा को जोड़ने के लिए खोलता है। यह data को file के अंत में जोड़ता है।
- ‘b’ – यह फ़ाइल को read और write करने के लिए खोलता है।
2. Reading from a File (फाइल से डेटा पढ़ना)
एक बार फाइल open हो जाए, तो हम file से data पढ़ सकते हैं। इसके लिए Python में कई methods हैं:
- read() – यह file से पूरा content पढ़ता है।
- readline() – यह सिर्फ एक line पढ़ता है।
- readlines() – यह सभी lines को list में store करता है।
Example:-
# फ़ाइल पढ़ने का उदाहरण
file = open("example.txt", "r")
content = file.read()
print(content)
file.close()
3. Writing to a File (फाइल में डेटा लिखना)
फ़ाइल में डेटा लिखने के लिए write() या writelines() मेथड का उपयोग किया जाता है।
अगर हमें file में data लिखना है, तो हम ‘w’ या ‘a’ mode का use करते हैं। ‘w’ mode फाइल को overwrite कर देता है, यानी पुराना content हटाकर नया content लिखता है। ‘a’ mode फाइल के अंत में नया data जोड़ता है।
Example:-
file = open("example.txt", "w")
file.write("यह एक नई लाइन है।")
file.close()
4. Appending to a File (फ़ाइल में डेटा जोड़ना)
अगर आप पहले से मौजूद data को हटाए बिना फ़ाइल में नया data जोड़ना चाहते हैं, तो a mode का उपयोग करें।
Example:-
# फ़ाइल में डेटा जोड़ने का उदाहरण
file = open("example.txt", "a")
file.write("\nयह नया डेटा जोड़ा गया है।")
file.close()
4. Closing a File (फाइल को बंद करना)
जब file से काम पूरा हो जाए, तो हमेशा file को बंद कर देना चाहिए। इसके लिए close() method का use करते हैं। यह file को system resources से release कर देता है।
Example:
file = open("example.txt", "r")
file.close()
File Handling Methods in Python in Hindi – पायथन में फाइल हैंडलिंग के मेथड
Python में file handling के लिए कई built-in methods होते हैं, जो हमें files के साथ काम करने में मदद करते हैं। इन methods का इस्तेमाल करके हम file को read, write, और manipulate कर सकते हैं। नीचे इसके methods दिए गए हैं:-
1. read()
यह मेथड file के पूरे data को read करता है। जब हम file को open करके read() method का use करते हैं, तो यह file के अंदर सभी data को एक string के रूप में return करता है।
file = open("example.txt", "r")
content = file.read()
print(content)
file.close()
2. readline()
यह मेथड file से एक line पढ़ता है और उसे return करता है। हम इसे loop के अंदर use करके file की सभी lines को पढ़ सकते हैं।
file = open("example.txt", "r")
line = file.readline()
print(line)
file.close()
3. readlines()
यह मेथड file से सभी lines को read करके एक list के रूप में return करता है, जहां प्रत्येक line लिस्ट का एक item बनता है।
file = open("example.txt", "r")
lines = file.readlines()
print(lines)
file.close()
4. write()
यह मेथड file में data लिखने के लिए use किया जाता है। जब हम file को ‘w’ या ‘a’ mode में open करते हैं, तो write() method के माध्यम से हम data को file में add कर सकते हैं।
file = open("example.txt", "w")
file.write("यह नया डेटा फ़ाइल में लिखा गया है।")
file.close()
5. writelines()
यह method एक list को file में लिखता है, जहां list के हर element को एक line के रूप में file में लिखा जाता है।
lines = ["पहली लाइन\n", "दूसरी लाइन\n", "तीसरी लाइन\n"]
file = open("example.txt", "w")
file.writelines(lines)
file.close()
6. seek()
यह मेथड file pointer को किसी विशेष position पर move करता है। यह method मुख्य रूप से तब use किया जाता है जब आप file के किसी विशेष location से read या write करना चाहते हैं।
file = open("example.txt", "r")
file.seek(10) # Pointer को 10वें character पर ले जाएं
content = file.read()
print(content)
file.close()
7. tell()
यह method वर्तमान file pointer की position को return करता है। इसका use तब किया जाता है जब आप जानना चाहते हैं कि file pointer अब कहां है।
file = open("example.txt", "r")
position = file.tell()
print(position)
file.close()
8. flush()
यह मेथड buffer को तुरंत फ़ाइल में लिखता है। जब आप फ़ाइल में कोई डेटा लिखते हैं और उसे तुरंत disk पर save करना चाहते हैं, तो flush() का उपयोग किया जाता है। यह method तब उपयोगी होता है जब आप बिना फ़ाइल को बंद किए डेटा को disk पर भेजना चाहते हैं।
file = open("example.txt", "w")
file.write("डेटा लिखा गया है।")
file.flush() # Data को तुरंत disk पर लिखें
file.close()
9. close()
यह मेथड file को बंद करता है। जब आप file handling के बाद file को close करते हैं, तो system के resources free हो जाते हैं। हमें हमेशा file को close करना चाहिए।
file = open("example.txt", "r")
# फ़ाइल पर operations
file.close() # फ़ाइल बंद कर दी
इसे भी पढ़ें:–

निवेदन:- अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share कीजिए जिससे कि वो भी इसका लाभ ले सकें और exam में अच्छे marks ला पाएं।