पायथन में, Package एक collection होता है जिसका इस्तेमाल बहुत सारें modules को एक group (समूह) में रखने के लिए किया जाता है।
Package एक तरह से Python के folder जैसा होता है, जिसमें कई modules होते हैं, जिससे हमें अपने प्रोजेक्ट को अलग-अलग हिस्सों में बाँटने में मदद मिलती है।
Python में Packages का प्रयोग बड़े program को छोटे-छोटे modules में विभाजित करने के लिए किया जाता है, जिससे code को व्यवस्थित (organize) करना और code को दुबारा इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
एक Package एक folder की तरह होता है जिसमें Python modules होते हैं। एक folder को Package बनाने के लिए, उस folder के अंदर एक विशेष file होती है, जिसे __init__.py कहा जाता है। यह file बताती है कि यह folder एक Package है।
Package में कई modules हो सकते हैं और इन modules में functions, classes, variables आदि होते हैं। उदाहरण के लिए, अगर एक folder में बहुत सारे modules हैं, तो आप उस folder को import करके उन modules का उपयोग कर सकते हैं।
पायथन में Package कैसे create करें?
Python में एक package बनाने के लिए हमें कुछ steps को follow करना पड़ता है:-
- सबसे पहले हमें एक folder बनाना होता है।
- उस folder में Python files (modules) डालनी होती हैं।
- इस folder में __init__.py file होनी चाहिए, जो Python को बताती है कि यह folder एक package है।
पैकेज का Example:-
मान लीजिए आपने एक folder my_package/ नाम से बनाया है और उसमें दो मॉड्यूल module1.py और module2.py डाले हैं।
my_package/module1.py:
def greet():
print("Hello from Module 1!")
my_package/module2.py:
def greet():
print("Hello from Module 2!")
my_package/init.py:
# Empty file, but it tells Python this is a package.
अब आप इस Package को import कर सकते हैं और modules का उपयोग कर सकते हैं:-
# main.py file
import my_package.module1
import my_package.module2
my_package.module1.greet()
my_package.module2.greet()
Output:-
Hello from Module 1!
Hello from Module 2!
पैकेज के फायदे (Advantages of Package)
इसके फायदे निम्नलिखित हैं:-
1:- Code Organization
पैकेज की मदद से हम अपने code को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर सकते हैं। इससे हमारे प्रोजेक्ट का code अधिक व्यवस्थित (organize) और साफ-सुथरा (clean) रहता है।
2:- Code Reusability
पैकेज का इस्तेमाल करके हम एक ही module या function को अलग-अलग जगहों पर दुबारा से उपयोग कर सकते हैं। जब आप एक पैकेज में modules बनाते हैं, तो आप इन्हें कई projects में इस्तेमाल कर सकते हैं।
3:- Avoiding Name Conflicts
पैकेज का structure हमें नामों (names) के टकराव से बचने में मदद करता है। जब हम अलग-अलग modules का उपयोग करते हैं, तो अगर प्रत्येक module का नाम अलग-अलग पैकेज में होता है, तो इससे नामों के टकराव (name conflicts) से बचाव होता है। जैसे, दो अलग-अलग पैकेज में “math.py” नाम का module हो सकता है, और दोनों को अलग-अलग तरीके से import किया जा सकता है।
4:- Code Simplification
पैकेज के माध्यम से हम अपने code को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट सकते हैं, जिससे code लिखना और समझना आसान हो जाता है।
5:- Software Upgrade
पैकेज का उपयोग सॉफ़्टवेयर को अपग्रेड (upgrade) करने में मदद करता है। जब एक नया वर्जन (version) जारी किया जाता है, तो पैकेज का इस्तेमाल करके हम पुराने वर्जन को आसानी से update कर सकते हैं।
इसे पढ़ें:–
