HTML Editor एक ऐसा tool है जिसके द्वारा हम HTML code को आसानी से write, edit और debug कर सकते हैं।
दूसरे शब्दों में कहें तो, “HTML editor एक सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन होता है जो users को HTML code को लिखने, edit करने और debug करने में मदद करता है।”
HTML Editor कोडिंग को आसान बनाता है और हमें एक organized और error-free आउटपुट प्रदान करने में मदद करता है। एक अच्छे HTML editor की मदद से आप syntax highlighting, auto-completion और code validation जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जो coding को आसान और तेज़ बनाते हैं।
HTML Editor के प्रकार
HTML Editor दो प्रकार के होते हैं:
1:- Text Editor
Text Editor एक साधारण tool है, जिसमें आप खुद HTML code लिखते हैं। यह beginners के लिए अच्छा है, क्योंकि इससे आप HTML coding के basic concepts को आसानी से समझ सकते हैं। कुछ लोकप्रिय Text Editors इस प्रकार हैं:
- Notepad
- TextEdit
- Visual Studio Code
- Sublime Text
2:- WYSIWYG Editor
WYSIWYG का मतलब है “What You See Is What You Get”। इस प्रकार के editor में आप coding के साथ-साथ यह भी देख सकते हैं कि आपका web page कैसा दिखेगा। यह beginners और professionals दोनों के लिए उपयोगी है। कुछ प्रसिद्ध WYSIWYG Editors निम्नलिखित हैं:-
- Adobe Dreamweaver
- Microsoft FrontPage
- Wix
- WordPress
HTML Editor की विशेषताएं
एक अच्छे HTML Editor की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं:-
- Syntax Highlighting: यह coding को पढ़ने में आसान बनाता है, क्योंकि यह अलग-अलग elements को अलग-अलग colors में show करता है।
- Auto-completion: यह tags और attributes को अपने आप complete करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे coding तेजी से होती है।
- Error Detection: यह coding की गलतियों को पहचानता है और उन्हें सुधारने में मदद करता है।
- Preview Option: इससे आप देख सकते हैं कि आपका HTML code ब्राउजर में कैसा दिखेगा।
हमें कौन-से HTML Editor का इस्तेमाल करना चाहिए?
HTML Editor चुनते समय यह ध्यान देना चाहिए कि आपकी जरूरत क्या है:-
- अगर आप coding सीख रहे हैं, तो simple Text Editor जैसे Notepad या Sublime Text का इस्तेमाल करें।
- अगर आप professional web designing कर रहे हैं, तो WYSIWYG Editor जैसे Dreamweaver या Visual Studio Code बेहतर विकल्प हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-