HTML Attributes एक विशेष प्रकार की जानकारी होती हैं जो HTML tags में जोड़ी जाती हैं। यह tags के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं।
दूसरे शब्दों में कहें तो, “HTML Attributes वह property हैं जो किसी HTML tag के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करती है। इसे HTML tags के साथ इस्तेमाल किया जाता है।”
HTML Attributes का Syntax
HTML में attribute को हमेशा tag के अंदर लिखा जाता है, और इसका syntax निम्नलिखित होता है:
<tagname attribute="value">Content</tagname>
यहां, tagname उस HTML tag को दर्शाता है, जिसमें attribute जोड़ा जाता है, और attribute=”value” उस attribute का नाम और उसकी value है।
Example:-
नीचे एक और उदाहरण दिया गया है, जिसमें हम user को eHindiStudy की वेबसाइट पर ले जाने के लिए href attribute का उपयोग कर रहे हैं।
<a href="https://www.ehindistudy.com">eHindiStudy पर जाएं</a>
- href=”https://www.ehindistudy.com”: यह लिंक user को eHindiStudy की वेबसाइट पर ले जाएगा।
- eHindiStudy पर जाएं: यह text यूजर को दिखेगा, जिस पर क्लिक करके वे लिंक खोल सकते हैं।
HTML Attributes के नियम:
- इसे name=”value” के format में लिखा जाता है।
- यह हमेशा HTML tag के शुरूआती हिस्से (opening tag) में होता है।
- एक tag के साथ बहुत सारें attributes लिखे जा सकते हैं।
- कुछ attributes की value पहले से set होती है, और कुछ को खुद से set करना पड़ता है।
HTML Attributes के प्रकार
नीचे आपको सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले HTML Attributes के बारें में बताया गया है:-
1:- href Attribute
जब हम किसी link को बनाते हैं, तो उस link को एक URL पर redirect करने के लिए हम href attribute का इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के लिए:
<a href="https://www.example.com">Visit Example</a>
इस उदाहरण में, href attribute लिंक को “https://www.example.com” URL पर भेजेगा।
2:- src Attribute
जब हम किसी image को किसी webpage पर दिखाना चाहते हैं, तो src attribute का उपयोग करते हैं। यह attribute इमेज का source (जहां से इमेज लानी है) बताता है। उदाहरण के लिए:
<img src="image.jpg" alt="A beautiful image">
यहां src=”image.jpg” इमेज का source बताता है, जबकि alt attribute इमेज का description देता है।
3:- alt Attribute
alt attribute का इस्तेमाल image के लिए एक alternative text देने के लिए किया जाता है। यह तब उपयोगी होता है जब कभी इमेज webpage में load न हो पाए।
<img src="photo.jpg" alt="यह एक photo है।">
4:- class Attribute
class attribute का उपयोग एक या अधिक HTML tags को एक ही style देने के लिए किया जाता है। उदाहरण:
<p class="highlight">This is a highlighted paragraph.</p>
5:- id Attribute
id attribute एक यूनिक पहचान (unique identifier) प्रदान करता है। इसे एक बार ही किसी एक tag में उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए:
<div id="header">This is the header section</div>
इस उदाहरण में, id=”header” इस <div> tag को एक यूनिक पहचान देता है।
6:- style Attribute
style attribute का उपयोग सीधे HTML element में CSS style के लिए किया जाता है। उदाहरण के तौर पर:
<p style="color:red;">This paragraph is red.</p>
यहां, style=”color:red;” पैराग्राफ के text का रंग लाल कर देता है।
7:- value Attribute
value attribute का उपयोग input form में होता है। यह उस field के लिए value को set करता है। उदाहरण के लिए:
<input type="text" value="Hello World">
8:- title Attribute
title Attribute वह text दिखाने के लिए होता है, जो mouse को किसी element के ऊपर ले जाने पर दिखाई देता है।
<p title="यह एक tooltip है।">Mouse over this text</p>
9:- lang Attribute
lang Attribute का इस्तेमाल HTML page की भाषा (language) को बताने के लिए उपयोग किया जाता है। यह browser और search engine को यह समझने में मदद करता है कि page किस भाषा में लिखा गया है।
<html lang="hi">
10:- disabled Attribute
disabled Attribute का इस्तेमाल किसी HTML element को disable करने के लिए किया जाता है।
<button disabled>Submit</button>
यह बटन disable रहेगा, और user इसे क्लिक नहीं कर पाएगा।
इसे भी पढ़ें:-