HTML में Form क्या है? – HTML Form in Hindi

HTML Form का इस्तेमाल user से data को collect करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करके हम login, sign up, और survey आदि forms बना सकते है और यूजर से data प्राप्त कर सकते है।
Forms को submit करने के बाद, यह डेटा server तक भेजा जाता है जहां इसे process किया जाता है।

HTML Form के Elements

1:- <form> – यह टैग HTML Form की शुरुआत और अंत को दर्शाता है।

<form action="submit_form.php" method="POST">
</form>

2:- <input> – इस tag का इस्तेमाल data लेने के लिए किया जाता है। यह अलग-अलग प्रकार के data को ले सकता है। जैसे text, password, checkbox आदि।

<input type="text" name="username">
<input type="password" name="password">

3:- <textarea> – इस tag का इस्तेमाल बड़े text input लेने के लिए किया जाता है, जैसे comments या feedback।

<textarea name="message" rows="4" cols="50"></textarea>


4:- <select> और <option> – select tag का इस्तेमाल यूजर को drop-down menu दिखाने के लिए किया जाता है। option tag का इस्तेमाल items को define करने के लिए किया जाता है।

<select name="country">
  <option value="india">India</option>
  <option value="usa">USA</option>
</select>

5:- <button> – इस tag का इस्तेमाल form को submit करने के लिए किया जाता है।

<button type="submit">Submit</button>

HTML Form का Example

इस उदाहरण में हमने एक registration form बनाया है। जहां आप अपना first name, last name, email, gender, और country का डेटा भर सकते हैं।

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
    <title>Sample HTML Form</title>
</head>
<body>
    <h2>Registration Form</h2>
    <form action="submit_form.php" method="POST">
        <label for="fname">First Name:</label>
        <input type="text" id="fname" name="first_name"><br><br>

        <label for="lname">Last Name:</label>
        <input type="text" id="lname" name="last_name"><br><br>

        <label for="email">Email:</label>
        <input type="email" id="email" name="email"><br><br>

        <label for="gender">Gender:</label><br>
        <input type="radio" id="male" name="gender" value="male">
        <label for="male">Male</label><br>
        <input type="radio" id="female" name="gender" value="female">
        <label for="female">Female</label><br><br>

        <label for="country">Country:</label>
        <select id="country" name="country">
            <option value="india">India</option>
            <option value="usa">USA</option>
            <option value="uk">UK</option>
        </select><br><br>

        <button type="submit">Submit</button>
    </form>
</body>
</html>

इसका आउटपुट:-

html form in Hindi

Form Submission Methods क्या है?

1. GET Method

GET method का उपयोग URL के माध्यम से डेटा को सर्वर पर भेजने के लिए किया जाता है। जब हम किसी वेब पेज पर फ़ॉर्म भरते हैं और सबमिट करते हैं, तो GET method द्वारा भेजे गए डेटा URL में दिखाई देता है। 

GET method का उपयोग आमतौर पर उस समय किया जाता है जब हम URL में छोटी जानकारी भेजना चाहते हैं, जैसे कि search query या किसी अन्य सरल डेटा को।

<form action="submit.php" method="GET">

2. POST Method

जब हम POST method का उपयोग करते हैं, तो डेटा URL में नहीं दिखाई देता।  यह अधिक सुरक्षित होता है और बड़ी मात्रा में डेटा भेजने के लिए उपयुक्त होता है।

<form action="submit.php" method="POST">

इसे पढ़ें:

Leave a Comment