HTML Table Tag in Hindi – टेबल टैग क्या है?

HTML में Table Tag का इस्तेमाल वेब पेज में table को create करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करके हम वेब पेज या वेबसाइट में table बना सकते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “Table Tag का उपयोग web page पर data को rows और columns के फॉर्मैट में display करने के लिए किया जाता है। HTML में Table create करने के लिए कई tags का उपयोग किया जाता है, जैसे- <table>, <tr>, <td>, और <th>

Table का Structure

HTML में, Table को बनाने के लिए निम्नलिखित tags का इस्तेमाल किया जाता है:-

  1. <table>: यह tag टेबल की शुरुआत करता है। सभी tags इसके अंदर होंगे।

  2. <tr>: यह tag एक “table row” (टेबल की पंक्ति) को दर्शाता है। प्रत्येक row के लिए एक <tr> टैग का उपयोग किया जाता है।

  3. <th>: यह tag टेबल के हेडर (Header) को दर्शाता है। यह टैग हर कॉलम का title बताता है।

  4. <td>: यह tag टेबल के डेटा (Data) को दर्शाता है। <td> का इस्तेमाल पंक्तियों (rows) में data डालने के लिए किया जाता है।

HTML Table का syntax:

नीचे आपको html table का सामान्य syntax दिया गया है:-

<table>
    <tr>
        <th>Header 1</th>
        <th>Header 2</th>
        <th>Header 3</th>
    </tr>
    <tr>
        <td>Data 1</td>
        <td>Data 2</td>
        <td>Data 3</td>
    </tr>
    <tr>
        <td>Data 4</td>
        <td>Data 5</td>
        <td>Data 6</td>
    </tr>
</table>

इसका आउटपुट:-

Header 1Header 2Header 3
Data 1Data 2Data 3
Data 4Data 5Data 6

HTML Table का उदाहरण

नीचे आपको इसका सरल example दिया गया है। यहाँ हमने student के name, roll number, और Marks को दिखाने के लिए table बनाई है।

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
  <title>HTML Table Example</title>
</head>
<body>
  <table>
    <tr>
      <th>Roll Number</th>
      <th>Name</th>
      <th>Marks</th>
    </tr>
    <tr>
      <td>1</td>
      <td>Rahul</td>
      <td>85</td>
    </tr>
    <tr>
      <td>2</td>
      <td>Priya</td>
      <td>90</td>
    </tr>
    <tr>
      <td>3</td>
      <td>Ankit</td>
      <td>78</td>
    </tr>
  </table>
</body>
</html>

इसका output:-

Roll NumberNameMarks
1Rahul85
2Priya90
3Ankit78

Table के Attributes

  1. border: इस attribute का उपयोग टेबल के चारों ओर एक Border बनाने के लिए किया जाता है। आप इसे <table> टैग में जोड़ सकते हैं।

  2. cellspacing: यह attribute टेबल के अंदर के cells के बीच की दूरी (Space) को नियंत्रित करता है।

  3. cellpadding: यह attribute टेबल cells के अंदर के content और border के बीच की दूरी (Padding) को सेट करता है।

HTML Table के फायदे

  • HTML table डेटा को rows और columns में दिखाने की सुविधा देता है।
  • CSS का उपयोग करके हम tables को आकर्षक और user-friendly बना सकते हैं।
  • HTML tables आजकल के सभी मॉडर्न ब्राउजर ( जैसे:- Chrome, Firefox, Edge, Safari) को सपोर्ट करती हैं।
  • Tables को बनाना आसान है। HTML syntax सरल और सीखने में आसान है।
  • HTML tables को search engine (जैसे:- Google) आसानी से read कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

Leave a Comment