Object in JavaScript in Hindi – जावास्क्रिप्ट में object क्या है?

जावास्क्रिप्ट में ऑब्जेक्ट properties और methods का एक collection (संग्रह) होता है जिसका इस्तेमाल डेटा को store और organize करने के लिए किया जाता है। object की मदद से हम real world entities (जैसे व्यक्ति, कार, बुक आदि) को प्रोग्राम में represent कर सकते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “Object एक non-primitive डेटा टाइप है जो Key-Value Pairs के रूप में डेटा को स्टोर करता है। प्रत्येक Key एक प्रॉपर्टी (Property) को प्रस्तुत करती है, और उसकी वैल्यू (Value) उस प्रॉपर्टी का डेटा होता है।”

  • Key: यह एक यूनिक identifier होता है, जो string या symbol हो सकता है।
  • Value: यह कोई भी डेटा टाइप (जैसे नंबर, स्ट्रिंग, फंक्शन, या यहां तक कि दूसरा ऑब्जेक्ट) हो सकता है।

ऑब्जेक्ट का सिंटैक्स (Syntax of Object)

ऑब्जेक्ट को {} (curly brackets) के अंदर डिफाइन किया जाता है। इसमें Properties को key: value के फॉर्मेट में लिखा जाता है, और हर property को comma (,) से अलग किया जाता है।

Syntax:

let objectName = {
    key1: value1,
    key2: value2,
    key3: value3
};

Example (उदाहरण):

let person = {
    name: "Rahul",
    age: 25,
    city: "Mumbai"
};

इस उदाहरण में:

  • name, age, और city Keys हैं।
  • “Rahul”, 25, और “Mumbai” उनकी Values हैं।

Methods in Objects (ऑब्जेक्ट में मेथड्स)

ऑब्जेक्ट में functions को भी स्टोर किया जा सकता है। इन्हें Methods कहते हैं। ये methods ऑब्जेक्ट के data को manipulate करने, access करने, या कोई विशेष कार्य को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

इसका Syntax:-

Syntax:
let objectName = {
    methodName: function() {
        // Method body
    }
};

इसका example:-

let person = {
    name: "Rahul",
    age: 25,
    greet: function() {
        console.log("Hello, my name is " + this.name);
    }
};

person.greet(); // "Hello, my name is Rahul"

Built-in Object Methods क्या है?

JavaScript में कई built-in object methods हैं, जो objects को manipulate करने, उनकी properties को access करने, और उन्हें transform करने में मदद करते हैं।

1. Object.keys()

यह मेथड object की सभी properties के keys को array के रूप में return करती है।

Example:

let car = {
    brand: "Toyota",
    model: "Corolla",
    year: 2021
};

let keys = Object.keys(car);
console.log(keys); // ["brand", "model", "year"]

2. Object.values()

यह मेथड object की सभी properties के values को array के रूप में return करती है।

Example:

let book = {
    title: "JavaScript Basics",
    author: "John Doe",
    pages: 200
};

let values = Object.values(book);
console.log(values); // ["JavaScript Basics", "John Doe", 200]

3. Object.entries()

यह मेथड object की properties को key-value pair के रूप में array of arrays में return करती है।

Example:

let student = {
    name: "Alice",
    age: 22,
    course: "Computer Science"
};

let entries = Object.entries(student);
console.log(entries);
// [["name", "Alice"], ["age", 22], ["course", "Computer Science"]]

4. Object.assign()

यह method एक object की properties को दूसरे object में copy करती है।

Example:

let person = {
    firstName: "Rahul",
    lastName: "Sharma"
};

let contactInfo = {
    email: "[email protected]",
    phone: "1234567890"
};

let fullInfo = Object.assign(person, contactInfo);
console.log(fullInfo);
// { firstName: "Rahul", lastName: "Sharma", email: "[email protected]", phone: "1234567890" }

5. Object.freeze()

यह method object को immutable (unchangeable) बनाती है।

Example:

let settings = {
    theme: "dark",
    fontSize: 14
};

Object.freeze(settings);
settings.theme = "light"; // कोई असर नहीं होगा
console.log(settings.theme); // "dark"

6. Object.seal()

यह method object की existing properties को modify करने देती है लेकिन नई properties add या delete नहीं करने देती।

Example:

let account = {
    username: "user123",
    balance: 1000
};

Object.seal(account);
account.balance = 1500; // अपडेट हो जाएगा
account.email = "[email protected]"; // कोई असर नहीं होगा
console.log(account); // { username: "user123", balance: 1500 }

इसे भी पढ़ें:

Leave a Comment