Page Life Cycle in ASP.NET in Hindi

ASP.NET में Page Life Cycle वह प्रक्रिया है जिसमें एक web page के create होने से लेकर उसके destroy होने तक की सभी stages शामिल होती हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “ASP.NET में, पेज लाइफ साइकिल (Page Life Cycle) वह प्रक्रिया है जो एक वेब पेज के लोड (load) होने से लेकर अनलोड (Unload) होने तक होती है।”

यह lifecycle बताता है कि पेज कैसे load होता है, कैसे process होता है, और फिर कैसे user को display होता है। इसे समझना बहुत जरूरी है ताकि हम अपने code को सही जगह पर लिख सकें और पेज के behavior को control कर सकें।

पेज लाइफ साइकिल के चरण (Stages of Page Life Cycle in Hindi)

asp.net page life cycle in Hindi

1:- Page Request

जब कोई यूजर किसी ASP.NET page को request करता है, तो पहले यह check किया जाता है कि page का cache version मौजूद है या नहीं। अगर page पहले से cache में है, तो उसे वही से serve कर दिया जाता है, वरना नए page को create किया जाता है।

2:- Page Start

Page Request के बाद, Page Start स्टेज आता है। इस stage में, ASP.NET यह decide करता है कि पेज को कैसे process करना है।

3:- Page Initialization

इस stage में, पेज के controls को initialize किया जाता है। यहाँ पर Page_Init event होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि सभी controls सही तरीके से तैयार हैं।

4:- Load

Initialization के बाद, page load होता है। इस stage में, पेज के controls के data को load किया जाता है। यहाँ पर Page_Load event होता है, जो हर बार पेज load होने पर fire होता है। इस event में, आप यह check कर सकते हैं कि क्या पेज पहली बार load हो रहा है या फिर postback (यूजर के action के बाद) के कारण load हो रहा है।

5:- Validation

अगर पेज पर कोई validation controls हैं, तो इस स्टेज में उनकी validation चेक की जाती है। अगर सभी validations pass हो जाती हैं, तो अगले stage पर जाया जाता है।

6:- Event Handling

इस स्टेज में, user के actions के अनुसार events को handle किया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर user ने किसी button को click किया है, तो उस button का Click event fire होगा और उससे जुड़ा कोड execute होगा।

7:- Rendering

इस stage में, पेज का HTML जनरेट होता है और उसे browser पर भेजा जाता है। यहाँ पर Page_PreRender event होता है, जो पेज के render होने से पहले fire होता है।

8:- Unload

जब पेज का rendering समाप्त हो जाता है, तो पेज unload होता है। इस stage में, पेज के सभी रिसोर्सेज release किए जाते हैं। यहाँ पर Page_Unload event होता है, जो पेज के unload होने पर fire होता है।

Page Life Cycle Events in ASP.NET

ASP.NET Page Life Cycle में कई महत्वपूर्ण events होते हैं:-

Event का नामविवरण (Description)
PreInitयह सबसे पहला event होता है। इसमें page के themes और master pages को set किया जाता है।
Initइस stage पर, page और उसके controls को initialize किया जाता है। यहां controls की properties सेट की जाती हैं।
InitCompleteयह event बताता है कि page और controls का initialization पूरा हो गया है।
PreLoadयह event, पेज के load होने से ठीक पहले होता है। इसमें हम कुछ preprocessing कर सकते हैं।
Loadयह सबसे महत्वपूर्ण event होता है। इसमें page और controls पूरी तरह load हो जाते हैं।
LoadCompleteयह event बताता है कि page और controls पूरी तरह load हो चुके हैं।
PreRenderइस stage पर, page और controls रेन्डर होने से पहले final updates किए जाते हैं।
PreRenderCompleteयह event बताता है कि page render होने के लिए तैयार है।
SaveStateCompleteइस stage पर, page और controls की state (स्थिति) save हो जाती है।
Renderयह वह stage है जहां page और controls HTML में convert होते हैं और browser को भेजे जाते हैं।
Unloadयह आखिरी event होता है। इसमें page और controls memory से unload हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

Leave a Comment