History of PHP in Hindi – PHP का इतिहास

PHP, जिसे “Hypertext Preprocessor” के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुत ही popular server-side scripting language है। यह language विशेष रूप से web development के लिए बनाई गई है। आज के समय में लगभग 80% websites PHP पर आधारित हैं, जिसमें Facebook, Wikipedia, और WordPress जैसे बड़े platforms शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि PHP की शुरुआत कैसे हुई? चलिए, PHP के इतिहास के बारे में जानते हैं।

1. PHP की शुरुआत (1994)

PHP का जन्म 1994 में हुआ था। इसे Rasmus Lerdorf नामक एक Danish-Canadian programmer ने बनाया था। शुरुआत में, PHP का मतलब “Personal Home Page” था। Rasmus ने इसे अपने personal CV (resume) को manage करने के लिए बनाया था।

2. PHP/FI (1995)

1995 में, Rasmus ने अपने scripts को एक नए नाम से release किया, जिसे “PHP/FI” (Personal Home Page/Forms Interpreter) कहा गया। यह version forms को handle करने और database के साथ interact करने में सक्षम था।

3. PHP 3: (1998)

1998 में, PHP का एक नया version, PHP 3, release हुआ। इसे Rasmus Lerdorf के साथ-साथ Zeev Suraski और Andi Gutmans नामक दो Israeli programmers ने मिलकर develop किया। इसी version के साथ, PHP का नाम बदलकर “Hypertext Preprocessor” कर दिया गया।

4. PHP 4: Zend Engine (2000)

1999 में Zeev Suraski और Andi Gutmans ने Zend Engine विकसित किया, जो कि PHP scripts को execute करने के लिए एक बेहतर core था। PHP 4.0, जो 2000 में लॉन्च हुआ, इसी Zend Engine का इस्तेमाल करता था। यह version performance और stability में काफी सुधार लाया और इसे एक बड़ी community ने अपनाया।

5. PHP 5: Object-Oriented Programming (2004)

2004 में PHP 5.0 रिलीज़ हुआ, और इस version में Object-Oriented Programming (OOP) features को शामिल किया गया, जिससे developers को complex applications बनाना आसान हो गया। इसके साथ ही PHP Data Objects (PDO) को भी introduce किया गया, जो कि databases के साथ काम करने का एक standard तरीका था।

6. PHP 7: (2015)

2015 में, PHP 7 release हुआ। यह version PHP के इतिहास में एक बहुत बड़ा milestone था। PHP 7 ने PHP की speed को दोगुना कर दिया और memory usage को कम किया।

7. PHP 8: सबसे नया Version (2020)

2020 में, PHP 8 रिलीज हुआ। इसमें JIT (Just-In-Time) compilation, union types, attributes, और अन्य कई नये features add किए गए।

इसे पढ़ें:

निवेदन:– अगर यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने friends के साथ अवश्य शेयर कीजिए। जिससे कि वो भी इसका लाभ ले सकें। अपने सवाल नीचे comment के द्वारा पूछिए। धन्यवाद।

Leave a Comment