PHP में, expression ऐसा कोई भी statement हो सकता है जो किसी value को जनरेट करता है। PHP में, हर वह चीज़ जो execute होती है और कुछ result देती है, वह एक expression होती है।
दूसरे शब्दों में कहें तो, “PHP में, एक expression एक ऐसा code होता है जो किसी value को जनरेट करता है। यानी, जब भी हम कोई code लिखते हैं जो किसी value को calculate करता है या return करता है, तो वह एक expression होता है।”
उदाहरण के लिए:
$a = 5 + 3;
यहां, 5 + 3 एक expression है क्योंकि यह एक value (8) जनरेट करता है।
एक्सप्रेशन के प्रकार (Types of Expressions in Hindi)
PHP में बहुत प्रकार के expression होते हैं, जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-
PHP में कई तरह के expressions होते हैं:
1:- Simple Expressions:
ये ऐसे expressions होते हैं जिनमें सिर्फ variables या constants होते हैं।
उदाहरण:
$name = "Hello World!" // यहां "Hello World" एक simple expression है।
2:- Mathematical Expressions:
ये गणित के calculations होते हैं जैसे addition (जोड़ना), subtraction (घटाना), multiplication (गुणा), division (भाग) आदि।
उदाहरण:-
$sum = 10 + 20; // यहां 10 + 20 एक arithmetic expression है।
3:- Logical Expressions:
ये logical operations होते हैं जो true या false values को check करते हैं।
उदाहरण:-
$check = (true && false); // यहां true && false एक logical expression है।
4:- Function Call Expressions:
किसी function को call करना भी एक expression होता है क्योंकि यह एक value को return करता है।
उदाहरण:-
strlen($string)
5:- Assignment Expressions:
जब आप किसी variable को कोई value प्रदान करते हैं, तो यह भी एक expression होता है।
उदाहरण:-
$x = 10
PHP में expressions का इस्तेमाल हर जगह होता है। चाहे वह variable में value को assign करना हो, condition को check करना हो, या फिर किसी function में value को pass करना हो। Expressions के बिना PHP में code लिखना मुश्किल है।
इसे पढ़ें:-
निवेदन:- अगर आपके लिए यह article उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share कीजिए। आपके जो भी सवाल हैं उन्हें नीचे comment करके बताइए। धन्यवाद।