PHP में file handling का मतलब है फाइल को read, write, update और delete करना। PHP में file handling के लिए कुछ built-in functions होते हैं, जिनकी मदद से हम files के साथ operations को पूरा कर सकते हैं।
PHP में File Handling का इस्तेमाल files को read, write, update, और delete करने के लिए किया जाता है।
File Handling का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
- Data Storage (डेटा स्टोरेज): Files का इस्तेमाल data को store करने के लिए किया जाता है। जैसे कि- user data, logs, configuration settings, आदि।
- Data Sharing (डेटा शेयरिंग): Files के जरिए हम data को एक system से दूसरे system में share कर सकते हैं।
- Data Backup (डेटा बैकअप): Files का इस्तेमाल data का backup लेने के लिए भी किया जाता है।
PHP में File Handling के बेसिक कार्य (Operations)
PHP में file handling के लिए कुछ बेसिक कार्य (operations) होते हैं, जैसे कि:-
- File Open: फाइल को open करना।
- File Read: फाइल से data read करना।
- File Write: फाइल में data write करना।
- File Close: फाइल को close करना।
- File Check: फाइल चेक करना।
- File Copy: फाइल की कॉपी करना।
- File Rename: फाइल का नाम बदलना।
- File Delete: फाइल डिलीट करना।
1:- PHP में फाइल ओपन करना (Opening a File)
PHP में किसी फाइल को ओपन करने के लिए fopen() फंक्शन का उपयोग किया जाता है। यह function दो arguments लेता है: पहला फाइल का नाम और दूसरा mode जो बताता है कि हम फाइल को किस प्रकार से open करना चाहते हैं।
Syntax:
$file = fopen("file.txt", "r");
यहां “file.txt” वह फाइल है जिसे हम open करना चाहते हैं और “r” mode है जो यह बताता है कि हम केवल reading के लिए फाइल को open कर रहे हैं।
2:- PHP में फाइल से डेटा पढ़ना (Reading Data from a File)
फाइल से डेटा पढ़ने के लिए PHP में कई functions हैं:
1:- fread(): यह function किसी फाइल से source data को पढ़ने के लिए इस्तेमाल होता है।
Syntax:
$content = fread($file, filesize("file.txt"));
यह function फाइल के पूरे कंटेंट को पढ़ेगा।
2:- fgets(): यह function फाइल से एक line पढ़ने के लिए उपयोग होता है।
Syntax:
$line = fgets($file);
3:- PHP में फाइल में डेटा लिखना (Writing Data to a File)
फाइल में डेटा लिखने के लिए हम fwrite() फंक्शन का इस्तेमाल करते हैं। यह function किसी फाइल को open करके उसमें content को लिखने का काम करता है।
Syntax:
$file = fopen("file.txt", "w");
fwrite($file, "Hello, World!");
यह कोड “file.txt” नाम की फाइल में “Hello, World!” लिखेगा। अगर फाइल पहले से मौजूद है, तो इसे overwrite कर देगा।
4:- PHP में फाइल close करना (Closing a File)
फाइल ऑपरेशन के बाद हमेशा फाइल को close करना जरूरी होता है। यह fclose() फंक्शन से किया जाता है।
Syntax:
fclose($file);
5:- PHP में फाइल चेक करना (Checking if a File Exists)
कभी-कभी हमें यह check करने की जरूरत होती है कि फाइल मौजूद है या नहीं। इसके लिए PHP में file_exists() फंक्शन है।
Syntax:
if (file_exists("file.txt")) {
echo "File exists!";
} else {
echo "File does not exist!";
}
6:- PHP में फाइल की कॉपी करना (Copying a File)
PHP में किसी फाइल की कॉपी करने के लिए copy() फंक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। यह function एक फाइल को दूसरी जगह copy करता है।
Syntax:
copy("source_file.txt", "destination_file.txt");
यह कोड source_file.txt को destination_file.txt के नाम से कॉपी कर देगा। यदि destination_file.txt नाम की फाइल पहले से मौजूद है, तो इसे ओवरराइट कर दिया जाएगा।
7:- PHP में फाइल का नाम बदलना (Renaming a File)
PHP में फाइल का नाम बदलने के लिए rename() फंक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। यह function एक फाइल का नाम बदलने के साथ-साथ उसे एक नई location पर भी move कर सकता है।
Syntax:
rename("old_file.txt", "new_file.txt");
यह कोड old_file.txt को new_file.txt में बदल देगा। यदि आप फाइल को एक नयी directory में भी move करना चाहते हैं, तो आप पूरी path के साथ नाम दे सकते हैं:
rename("old_file.txt", "new_directory/new_file.txt");
यह कोड old_file.txt को new_directory में move कर देगा और उसका नाम new_file.txt रखेगा।
8:- PHP में फाइल डिलीट करना (Deleting a File)
अगर हमें फाइल को डिलीट करना है, तो इसके लिए unlink() फंक्शन का इस्तेमाल किया जाता है।
Syntax:
unlink("file.txt");
इसे भी पढ़ें:-
निवेदन:- इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share कीजिए।