PHP में GET और POST Methods क्या है? – GET & POST Methods in Hindi

PHP में डेटा को एक पेज से दूसरे पेज पर भेजने के लिए GET और POST दो प्रमुख HTTP methods का इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों Methods का इस्तेमाल form data को सर्वर पर भेजने के लिए किया जाता है।

सरल शब्दों में कहें तो, “PHP में, GET और POST का इस्तेमाल client से server तक data भेजने के लिए किया जाता है।”

GET Method क्या है?

GET method का इस्तेमाल URL के माध्यम से data को server पर भेजने के लिए किया जाता है। जब हम किसी वेबसाइट पर form को submit हैं, तो GET method द्वारा भेजा गया डेटा URL में दिखाई देता है। 

GET method का इस्तेमाल आमतौर पर उस समय किया जाता है जब हम URL में छोटी जानकारी भेजना चाहते हैं, जैसे कि search query या किसी अन्य सरल डेटा को।

GET method का उदाहरण:

<form method="get" action="process.php">

  <label for="name">Name:</label>

  <input type="text" id="name" name="name">

  <input type="submit" value="Submit">

</form>

जब यूजर form भरकर submit करता है, तो डेटा URL के रूप में इस तरह भेजा जाएगा:

process.php?name=Pankaj

इसमें name डेटा GET method के माध्यम से सर्वर को भेजा गया है।

GET Method के फायदे:

  1. यह method सरल और तेज़ होता है।
  2. इसमें data को URL में भेजा जाता है, इसलिए data को आसानी से देखा जा सकता है।
  3. इसे Bookmark और history में इसे save किया जा सकता है।

GET Method के नुकसान:

  1. इसमें डेटा का साइज़ छोटा होता है क्योंकि URL में केवल सीमित मात्रा में डेटा भेजा जा सकता है।
  2. यह सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है क्योंकि संवेदनशील (sensitive) डेटा URL में दिखाई देता है। इसका इस्तेमाल हम महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नहीं करते।

POST Method क्या है?

POST method का इस्तेमाल संवेदनशील data को सुरक्षित तरीके से send करने के लिए किया जाता है। यह डेटा URL में दिखाई नहीं देता, बल्कि HTTP request की body में send होता है।

यह अधिक सुरक्षित होता है और बड़ी मात्रा में डेटा भेजने के लिए सही है।

POST method का उदाहरण:

<form method="post" action="process.php">

  <label for="email">Email:</label>

  <input type="email" id="email" name="email">

  <input type="submit" value="Submit">

</form>

जब यूजर इस फ़ॉर्म को submit करेगा, तो डेटा URL में दिखाई नहीं देगा।

POST Method के फायदे:

  1. इससे बड़ी मात्रा में डेटा भेजा जा सकता है।
  2. डेटा URL में नहीं दिखाई देता, जिससे यह अधिक सुरक्षित होता है।
  3. फ़ाइल अपलोड जैसी कठिन प्रक्रियाओं के लिए बेहतर है।

POST Method के नुकसान:

  • इसमें URL में डेटा नहीं भेजा जाता, तो इसे Bookmark या history में save नहीं किया जा सकता है।
  • GET की तुलना में यह थोड़ा धीमा हो सकता है, क्योंकि डेटा को HTTP request body में भेजा जाता है।

GET Method और POST Method के बीच अंतर

GET MethodPOST Method
इसमें Data URL में दिखाई नहीं देता है। जैसे: http://example.com?name=John&age=25।इसमें Data URL में दिखाई नहीं देता है। यह HTTP request के body में hidden होता है।
यह कम secure (सुरक्षित) है। क्योंकि डेटा URL में दिखता है, जिसे कोई भी देख सकता है।यह ज्यादा secure (सुरक्षित) है। क्योंकि इसमें data छुपा होता है और URL में दिखाई नहीं देता।
इसमें Data की limit होती है। लगभग 2000 characters तक data भेजा जा सकता है।इसमें Data की कोई limit नहीं है। बड़े data को भी आसानी से भेजा जा सकता है।
इसे Cache किया जा सकता है। GET requests को browser cache कर सकता है।इसे Cache नहीं किया जा सकता। POST requests को cache नहीं किया जाता।
इसे Bookmark किया जा सकता है। क्योंकि data URL में होता है, इसे bookmark किया जा सकता है।इसे Bookmark नहीं किया जा सकता। क्योंकि data URL में नहीं होता है।
इसका इस्तेमाल Non-sensitive data के लिए, जैसे search queries या filters के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल Sensitive data के लिए, जैसे login forms, registration forms, payment details आदि के लिए किया जाता है।
इसकी स्पीड तेज है, क्योंकि डेटा URL का हिस्सा होता है और server तक जल्दी पहुँचता है।यह थोड़ा slow (धीमा) है, क्योंकि डेटा request body में होता है और process करने में time लगता है।

इसे भी पढ़ें:-

निवेदन:- इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share कीजिए।

Leave a Comment