पत्र लेखन हिंदी PDF Download

दोस्तों, आज भी Exams, School Assignments और Government Jobs की Preparation में पत्र लेखन (Letter Writing) एक बहुत Important Topic है।

चाहे आप Class 6 में हों या Class 12 में, या फिर Competitive Exams की तैयारी कर रहे हों, हिंदी पत्र लेखन का सही Format जानना बहुत जरूरी है।

नीचे आपको Download का button दिया गया है आप उसमें click करके पत्र लेखन हिंदी की यह PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

पत्र लेखन हिंदी PDF की जानकारी

InformationDetail
Titleपत्र लेखन हिंदी PDF
LanguageHindi
Pages5 pages
File Size106 KB
QualityHigh

पत्र लेखन क्या होता है? – What is Letter Writing in Hindi?

पत्र लेखन यानी किसी व्यक्ति, संस्था या अधिकारी को अपनी बात लिखित रूप में व्यक्त करना। यह Communication का एक Traditional लेकिन आज भी उपयोगी तरीका है।

हिंदी में मुख्य रूप से दो प्रकार के पत्र होते हैं:

  • Formal Letter (औपचारिक पत्र)
  • Informal Letter (अनौपचारिक पत्र)

आइए दोनों को Detail में समझते हैं।

Formal Letter (औपचारिक पत्र) Format

Formal Letter का उपयोग Principal, Officer, Bank Manager, Editor, Company आदि को लिखने के लिए किया जाता है।

Formal Letter का सही Format

  1. प्रेषक का पता
  2. दिनांक
  3. प्राप्तकर्ता का पद और पता
  4. विषय
  5. संबोधन (महोदय / महोदया)
  6. मुख्य विषय-वस्तु
  7. धन्यवाद
  8. नाम और हस्ताक्षर

Example – प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए पत्र

सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
ABC इंटर कॉलेज, दिल्ली

विषय – तीन दिन के अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मुझे तेज बुखार होने के कारण दिनांक 10 से 12 फरवरी तक विद्यालय आने में असमर्थ हूँ। अतः आपसे निवेदन है कि मुझे तीन दिन का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।

धन्यवाद।

आपका आज्ञाकारी छात्र
नाम
कक्षा

Informal Letter (अनौपचारिक पत्र) Format

Informal Letter हम अपने मित्र, भाई, बहन, माता-पिता या रिश्तेदार को लिखते हैं।

Informal Letter का Format

  1. प्रेषक का पता
  2. दिनांक
  3. संबोधन (प्रिय मित्र / प्यारे भाई)
  4. मुख्य विषय-वस्तु
  5. शुभकामनाएँ
  6. नाम

Example – मित्र को परीक्षा की तैयारी के बारे में पत्र

प्रिय मित्र राहुल,

आशा है तुम स्वस्थ और प्रसन्न होगे। मैं यहाँ अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हूँ। इस बार मैंने रोज 5 घंटे Study करने का Target रखा है। तुम्हारी तैयारी कैसी चल रही है, अवश्य बताना।

शेष शुभ।

तुम्हारा मित्र
अमित

परीक्षा में पत्र लेखन कैसे लिखें – Important Tips

दोस्तों, Exam में अच्छे Marks पाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • Format बिल्कुल सही रखें
  • विषय साफ और Short लिखें
  • भाषा सरल और शुद्ध रखें
  • अनावश्यक लंबा न लिखें
  • अंत में धन्यवाद या शुभकामना जरूर लिखें

अगर आप Class 10 या 12 Board की तैयारी कर रहे हैं, तो Letter Writing Practice बहुत जरूरी है।

पत्र लेखन के मुख्य प्रकार

1. आवेदन पत्र

जैसे – अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र, TC के लिए आवेदन, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

2. शिकायत पत्र

जैसे – बिजली समस्या, सड़क खराब होने की शिकायत

3. संपादक को पत्र

समाचार पत्र में किसी समस्या पर ध्यान आकर्षित करने के लिए

4. बधाई पत्र

किसी की सफलता पर शुभकामना देने के लिए

5. धन्यवाद पत्र

किसी सहायता या उपहार के लिए धन्यवाद

निवेदन:- क्या आपको यह पोस्ट helpful लगी? अपने दोस्तों के साथ share करें और comments में बताएं कि आप पत्र लेखन हिंदी PDF से क्या सीखना चाहते हैं! धन्यवाद।

Leave a Comment