दोस्तों, अक्सर हमें Exam, Essay Writing, Competitive Exams और School Assignments में ऐसे कठिन शब्द मिलते हैं जिनका अर्थ समझना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप भी Hindi Vocabulary मजबूत करना चाहते हैं, तो यह article आपके लिए बेहद Helpful रहेगा।
नीचे आपको Download का button दिया गया है आप उसमें click करके 100 कठिन शब्द in Hindi PDF की यह PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
टॉपिक
100 कठिन शब्द in Hindi PDF की जानकारी
| Information | Detail |
|---|---|
| Title | 100 कठिन शब्द in Hindi PDF |
| Language | हिंदी |
| Pages | 9 pages |
| File Size | 117 KB |
| Quality | High |
कठिन शब्द क्यों सीखें?
कठिन शब्द सीखने के कई फायदे होते हैं:-
- Competitive Exams में अच्छे Marks मिलते हैं
- Essay और Letter Writing बेहतर होती है
- Speaking Skill Improve होती है
- Hindi Grammar मजबूत होती है
- Interview में अच्छा Impression पड़ता है
अगर आप Student हैं तो यह List आपके लिए बहुत Useful साबित होगी।
100 कठिन शब्द और उनके अर्थ
नीचे 100 महत्वपूर्ण और कठिन शब्द दिए गए हैं
- अभ्युदय – उन्नति
- अवश्यमेव – अवश्य
- अनुग्रह – कृपा
- अचंभित – आश्चर्यचकित
- अभिरुचि – रुचि
- अभ्यर्थना – विनती
- अक्षम्य – जिसे क्षमा न किया जा सके
- अनिवार्य – जरूरी
- आकांक्षा – इच्छा
- अनुगामी – पीछे चलने वाला
- अप्रतिम – जिसकी तुलना न हो
- अटल – अडिग
- अविराम – बिना रुके
- अमूल्य – बहुमूल्य
- अभिमंत्रित – मंत्र से युक्त
- अभूतपूर्व – पहले कभी न हुआ
- आध्यात्मिक – आत्मा से संबंधित
- अधीनस्थ – नीचे काम करने वाला
- अनिश्चित – निश्चित न हो
- अराजक – अव्यवस्थित
- उन्मुक्त – स्वतंत्र
- उत्कर्ष – प्रगति
- उपेक्षा – अनदेखी
- उल्लास – खुशी
- उद्गम – उत्पत्ति
- उपकार – सहायता
- उत्साह – जोश
- उदार – दयालु
- उच्छृंखल – अनुशासनहीन
- उत्कृष्ट – श्रेष्ठ
- कृतज्ञ – आभारी
- क्रूर – निर्दयी
- कलुषित – दूषित
- कटु – कड़वा
- क्षीण – कमजोर
- क्षमाशील – क्षमा करने वाला
- कुशल – दक्ष
- कुपित – क्रोधित
- कठोर – सख्त
- कर्तव्य – फर्ज
- गूढ़ – गहरा
- गर्वित – घमंडी
- गुणग्राही – गुणों को पहचानने वाला
- गमन – जाना
- गौरव – सम्मान
- घोर – भयानक
- घृणा – नफरत
- घोष – घोषणा
- घनिष्ठ – गहरा संबंध
- ग्रहण – स्वीकार करना
- चतुर – होशियार
- चरम – अंतिम
- चेतना – होश
- चिरस्थायी – हमेशा रहने वाला
- चंचल – अस्थिर
- छिन्न – टूटा हुआ
- छल – धोखा
- छाया – परछाई
- छटपटाहट – बेचैनी
- छवि – तस्वीर
- जागृत – जागा हुआ
- जिज्ञासा – जानने की इच्छा
- जीवन्त – जीवित
- जटिल – कठिन
- ज्योति – प्रकाश
- झंझावात – तूफान
- झलक – आभास
- झूठ – असत्य
- झंकार – ध्वनि
- झुकाव – रुचि
- तिरस्कार – अपमान
- तटस्थ – निष्पक्ष
- तन्मय – मग्न
- तृष्णा – प्यास
- तपस्या – साधना
- त्वरित – जल्दी
- त्याग – छोड़ना
- तर्क – दलील
- त्रुटि – गलती
- तुष्टि – संतोष
- दुराचार – बुरा आचरण
- दुरुपयोग – गलत उपयोग
- दिग्भ्रमित – भ्रमित
- दयनीय – दया के योग्य
- दर्प – घमंड
- दुष्कर – कठिन
- दैवीय – ईश्वरीय
- दमन – दबाना
- दृष्टिकोण – नजरिया
- दीर्घकालीन – लंबे समय तक
- निष्कपट – सरल
- निष्ठा – वफादारी
- निस्संदेह – निश्चित रूप से
- निर्भीक – निडर
- निरंतर – लगातार
- निस्वार्थ – बिना स्वार्थ
- नीरस – उबाऊ
- निवारण – समाधान
- निपुण – माहिर
- नीतिगत – नीति से संबंधित
कठिन शब्द याद करने के आसान तरीके
दोस्तों, सिर्फ List पढ़ लेना काफी नहीं है। इन्हें याद रखने के लिए कुछ Smart Tricks अपनाएँ
1. Daily 10 Words Rule
हर दिन 10 शब्द याद करें और उनका Sentence बनाएं।
2. Flashcards Technique
Flashcards बनाकर Practice करें।
3. Writing Practice
कठिन शब्दों का Use करके Essay या Paragraph लिखें।
4. Revision Plan
हर Sunday को पूरे Week का Revision करें।
निवेदन:- क्या आपको यह पोस्ट helpful लगी? अपने दोस्तों के साथ share करें और comments में बताएं कि आप 100 कठिन शब्द in Hindi PDF से क्या सीखना चाहते हैं! धन्यवाद।