indexes:-
डेटा को तेजी तथा सुविधापूर्ण तरीके से ढूँढने(find) के लिए index को टेबल में create करते है।
INDEX के द्वारा हम data को बिना पूरी table पढ़ें तेजी से ढूंढ सकते है।
डेटाबेस की index उस तरह समान होती है जिस तरह किसी किताब के पीछे index होती है। किताब में हम किसी topic को पढ़ने से पहले index को देखते है कि वह topic किस पेज पर है फिर उस पेज में जाते है।
Indexes को existing table में create करते है जिससे कि हम rows को तेजी से तथा सुविधापूर्ण तरीके से locate कर सकते है। जो users होते है वो indexes को देख नही सकते है वे सिर्फ speed up queries का प्रयोग करते है।
Indexes को किसी table की एक या उससे ज्यादा columns में create कर सकते है तथा प्रत्येक index को एक नाम दे सकते है।
Unique index:- यूनिक इंडेक्स उस इंडेक्स को कहते है जिसमें दो rows के पास समान index वैल्यू नही होती है।
Unique index को create करने के लिए निम्नलिखित syntax का प्रयोग किया जाता है:-
CREATE UNIQUE INDEX index_name
ON table_name (column_name)
column_name उस column को specify करती है जिसे हमने indexed करना हो।
Simple index:- यदि UNIQUE keyword का प्रयोग नहीं किया जाता है तो duplicate वैल्यू को permit किया जा सकता है।
इसका syntax निम्न है:-
CREATE INDEX index_name
ON table_name (column_name)
composite index:- दो या उससे अधिक table में जब index को create करते है तो वह composite index कहलाता है। इसका syntax निम्न है:-
CREATE INDEX index_name
ON table_name (column1,column2);
implicit index:- implicit index वह indexes होती है जो डेटाबेस server द्वारा अपने आप create हो जाती है जब ऑब्जेक्ट(object) create होता है।
DROP INDEX:- Index को drop करने के लिए निम्नलिखित syntax का प्रयोग किया जाता है:-
Drop index_name index_name
निवेदन:- आपको ये पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपके कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट शेयर जरूर करें।
1.Water fall model 2 spiral model
Ok i will add this
Very easy…thanks sir…
Thanks for help
Multiple key accesses ko upload kijiye Hindi me
I am Kiran Yavad sir thanku for your page. i am read carefully
I, m kishan . My study is agriculture BSC .so thanks sir ,and your most welcome . To leave your comments and suggestions on.