Types of Projector in Hindi – प्रोजेक्टर के प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Types of Projector in Hindi – प्रोजेक्टर के प्रकार) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Types of Projector in Hindi – प्रोजेक्टर के प्रकार

Projector के बहुत से प्रकार होते है जिनके बारें में नीचे बताया गया है:-

  1. CRT Projector (सीआरटी प्रोजेक्टर)
  2. LCD Projector (एलसीडी प्रोजेक्टर)
  3. DLP Projector (डीएलपी प्रोजेक्टर)
  4. 4K Projector (4k प्रोजेक्टर)
  5. Nebula Projector (नेबुला प्रोजेक्टर)
  6. Light Projector (लाइट प्रोजेक्टर)

1- CRT Projector (सीआरटी प्रोजेक्टर)

CRT का पूरा नाम Cathode Ray Tube (कैथोड रे ट्यूब) होता है। यह एक ऐसा प्रोजेक्टर है जो चित्रों और वीडियो को दिखाने के लिए cathode ray tube का उपयोग करता है।

आसान शब्दों में कहें तो, “CRT प्रोजेक्टर एक वीडियो प्रोजेक्टिंग डिवाइस है जो कैथोड रे ट्यूब के माध्यम से चित्रों और वीडियो को डिस्प्ले करता है।”

इस प्रोजेक्टर में एक Lens (लेंस) का इस्तेमाल किया जाता है जो चित्रों और वीडियो को किसी सतह या स्क्रीन पर बड़ा दिखाने में मदद करता है।

CRT प्रोजेक्टर 1950 में बजार में आये थे। तब ये केवल black & white चित्रों को दिखाते थे। परंतु आधुनिक CRT प्रोजेक्टर में रंगीन कलर (लाल, हरा और नीला) होते है जो रंगीन चित्र दिखाने में मदद करते है।

आज के समय में CRT प्रोजेक्टर का उपयोग बहुत कम किया जाता है क्योकि यह बहुत अधिक मात्रा में बिजली की खपत (consume) करते है। इन प्रोजेक्टर का वजन काफी ज्यादा होता है और इनका आकार भी काफी बड़ा होता है।

शुरुआती समय में इन प्रोजेक्टर को स्थापित (establish) करने में यूजर को बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ता था।

Advantages of CRT Projector in Hindi – CRT प्रोजेक्टर के फायदे

1- यह प्रोजेक्टर रंगीन छवियों को दिखाने में सक्षम होता है।

2- यह दूसरे प्रोजेक्टर की तुलना में सस्ता होता है।

3- यह तेज गति से कार्य करता है।

4- इसका pixel resolutions काफी ज्यादा होता है।

5- इसमें प्रकाश को कन्वर्ट करके मॉनिटर की चमक को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

Disadvantages of CRT Projector in Hindi – CRT प्रोजेक्टर के नुकसान

1- CRT प्रोजेक्टर काफी भारी होते है जिन्हे एक स्थान से दुसरे स्थान में रखने के लिए यूजर को कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

2- इसका आकार बड़ा होता है जिसके कारण इसे रखने में ज्यादा जगह की आवश्यकता पड़ती है।

3- यह ज्यादा रौशनी वाली जगह के लिए अच्छे नहीं होते।

4- यह अधिक मात्रा में बिजली की खपत करता है।

5- यह प्रोजेक्टर portable नहीं होते है इन्हें कहीं पर ले जाना मुश्किल होता है।

crt projector

इसे भी पढ़े –

2- LCD Projector (एलसीडी प्रोजेक्टर)

LCD का पूरा नाम लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले होता है। यह एक ऐसा प्रोजेक्टर है जो LCD तकनीक पर आधारित होता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “LCD प्रोजेक्टर एक वीडियो प्रोजेक्टर है जिसका इस्तेमाल चित्र, वीडियो, और कंप्यूटर के डेटा को किसी सपाट सतह या स्क्रीन में दिखाने के लिए किया जाता है।”

यह प्रोजेक्टर वीडियो, चित्र और डेटा को डिस्प्ले करने के लिए लिक्विड क्रिस्टल (liquid crystals) का उपयोग करता है। यह प्रोजेक्टर काफी लोकप्रिय होते है क्योकि अन्य प्रोजेक्टर की तुलना में यह सस्ते होते है।

LCD प्रोजेक्टर का का उपयोग कई जगहों पर किया जाता है जैसे – स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में, बिजनेस मीटिंग में, हॉस्पिटल में और मूवी देखने में आदि।

CRT तकनीक की तुलना में LCD तकनीक में डिस्प्ले काफी पतला होता है। यह प्रोजेक्टर रंगीन चित्रों और वीडियो को डिस्प्ले करने में सक्षम होते है।

LCD प्रोजेक्टर को slide और overhead प्रोजेक्टर के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रोजेक्टर को maintain करके रखना पड़ता है और समय समय पर इस प्रोजेक्टर को filter करना पड़ता है।

Advantages of LCD Projector in Hindi – एलसीडी प्रोजेक्टर के फायदे

1- यह LED प्रोजेक्टर की तुलना में सस्ता होता है।

2- यह रंगीन चित्रों को डिस्प्ले कर सकता है।

3- यह प्रोजेक्टर काफी लोकप्रिय होते है।

4- इनका वजन हल्का होता है जिन्हे रखने में यूजर को कोई समस्या नहीं आती।

5- ये CRT प्रोजेक्टर की तुलना में कम बिजली का उपयोग करते है।

6- यह प्रोजेक्टर चित्रों और वीडियो को अधिक छेत्र (area) में डिस्प्ले कर सकता है।

Disadvantages of LCD Projector in Hindi – एलसीडी प्रोजेक्टर के नुकसान

1- ये CRT प्रोजेक्टर की तुलना में महंगे होते है।

2- यह धीमी गति से कार्य करता है।

3- इसमें कभी कभी वीडियो धुंदली हो जाती है।

4- यह प्रोजेक्टर जल्दी खराब हो जाते है।

lcd projector

3- DLP Projector (डीएलपी प्रोजेक्टर)

DLP का पूरा नाम Digital line processing (डिजिटल लाइन प्रोसेसिंग) होता है। यह ऐसा प्रोजेक्टर है जिसमें चित्रों और वीडियो को डिस्प्ले करने के लिए micro-mirrors उपयोग किया जाता है।

यह प्रोजेक्टर HD में वीडियो और चित्रों को डिस्प्ले करता है। इस तकनीक को Texas Instruments नामक कंपनी के द्वारा विकसीत (develop) किया गया था।

दुDLP प्रोजेक्टर का इस्तेमाल organization और कक्षाओं में फ्रंट प्रोजेक्टर के रूप में किया जाता है। इस प्रोजेक्टर का उपयोग टीवी में बैक प्रोजेक्शन के लिए भी किया जाता है।

Advantages of DLP Projector in Hindi – डीएलपी प्रोजेक्टर के फायदे

1- यह प्रोजेक्टर तेज गति से चित्रों को डिस्प्ले करता है।

2- यह रंगीन चित्रों को डिस्प्ले करने में सक्षम होता है।

3- इस प्रोजेक्टर में चित्र साफ़ दिखाई देते है।

4- इसकी इमेज क्वालिटी अच्छी होती है।

5- इस प्रोजेक्टर की performance काफी अच्छी होती है।

Disadvantages of DLP Projector in Hindi – डीएलपी प्रोजेक्टर के नुकसान

1- यह प्रोजेक्टर महंगे होते है।

2- यह LCD प्रोजेक्टर की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाले चित्रों को नहीं दिखा पाता।

dlp projector

3- 4K projector (4k प्रोजेक्टर)

यह एक लोकप्रिय प्रोजेक्टर है जिसका उपयोग बहुत से लोगो के द्वारा किया जाता है। इस प्रोजेक्टर की मांग मार्किट में अधिक होती है। क्योंकि यह HD में वीडियो को दिखाता है।

4K projector को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए Bluetooth, Wi-Fi, और USB जैसे तकनीक का उपयोग किया जाता है।

यह प्रोजेक्टर DLP तकनीक पर आधारित होता है जिनका वजन लगभग 865 ग्राम के आस पास होता है।

Advantages of 4K Projector In Hindi – 4k प्रोजेक्टर के फायदे

1- इन प्रोजेक्टर को कंप्यूटर के साथ वायर्ड और वायरलेस दोनों तरीको से जोड़ा जा सकता है।

2- यह प्रोजेक्टर काफी हल्के होते है जिन्हे कही पर ले जाना आसान होता है।

3- 4K projector को चलाने के लिए बैटरी की आवश्यकता नहीं पड़ती।

4k प्रोजेक्टर के नुकसान

1- यह प्रोजेक्टर काफी महंगे होते है।

4k projector

5- Nebula Projector (नेबुला प्रोजेक्टर)

यह एक छोटा प्रोजेक्टर है इस प्रोजेक्टर को mini प्रोजेक्टर के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग चित्रों और वीडियो को डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है।

यह प्रोजेक्टर वायरलेस होता है जिसका अर्थ यह है की इसे कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए किसी प्रकार की USB केबल की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह प्रोजेक्टर HD quality में चीज़ो को डिस्प्ले करने की क्षमता रखते है।

Advantages of Nebula Projector in Hindi – नेबुला प्रोजेक्टर के फायदे

1- इन प्रोजेक्टर का वजन काफी हल्का होता है जिन्हे रखने में यूजर को समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ता।

2- इस प्रोजेक्टर का आकार छोटा होता है जिसे कहि पर भी ले जाया जा सकता है।

3- इन प्रोजेक्टर को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए इन्हे कंप्यूटर के पास रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। क्योकि यह वायरलेस होते है।

Disadvantages of Nebula Projector in Hindi – नेबुला प्रोजेक्टर के नुकसान

1- इस प्रोजेक्टर में brightness बहुत कम होती है।

2- यह कम विश्वशनीय (reliable) होते है।

nebula projector

6- Light Projector (लाइट प्रोजेक्टर)

लाइट प्रोजेक्टर एक ऐसा प्रोजेक्टर का जिसका इस्तेमाल चीज़ो को डिस्प्ले करने के लिए नहीं किया जाता। बल्कि इसका इस्तेमाल घरों की सजावट के लिए किया जाता है।

लाइट प्रोजेक्टर में जो रौशनी होती है उसका उपयोग करके घर को सजाया जा सकता है। पहले जो लाइट प्रोजेक्टर हुआ करते थे उनमे speaker और voice control की सुविधा नहीं होती थी। लेकिन वर्तमान के लाइट प्रोजेक्टर में speaker और voice control की सुविधा उपलब्ध है।

इस प्रोजेक्टर का उपयोग करके चमक को नियंत्रित किया जा सकता है।

Advantages of Light Projector in Hindi – लाइट प्रोजेक्टर के फायदे

1- यह घरो को सजाने में मदद करते है।

2- अन्य प्रोजेक्टर की तुलना में सस्ते होते है।

3- इस प्रोजेक्टर में यूजर अपनी इच्छा अनुसार लाइट को set कर सकता है।

Disadvantages of Light projector in Hindi – लाइट प्रोजेक्टर के नुकसान

1- लाइट प्रोजेक्टर का उपयोग छवियों और वीडियो को डिस्प्ले करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

2- इस प्रोजेक्टर का उपयोग करने के लिए dark room की आवश्यकता पड़ती है।

3- यह ज्यादा रौशनी वाली जगह के लिए अच्छे नहीं होते।

4- इसे स्थापित करने में ज्यादा पैसे का खर्च आता है।

5- यह ज्यादा बिजली इस्तेमाल करता है।

light projector

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

CRT Projector क्या है?

CRT प्रोजेक्टर एक वीडियो प्रोजेक्टिंग डिवाइस है जो कैथोड रे ट्यूब के माध्यम से चित्रों और वीडियो को डिस्प्ले करता है।

DLP प्रोजेक्टर का फायदा क्या है?

इस प्रोजेक्टर में चित्र साफ़ दिखाई देते है।

Reference:https://www.javatpoint.com/what-is-a-projector

निवेदन:- अगर आपके लिए (Types of Projector in Hindi – प्रोजेक्टर के प्रकार) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment