NAT Configuration in Hindi – NAT को configure करना

NAT Configuration को पढने से पहले आप NAT क्या है और इसके प्रकार के बारें में पढ़ लीजिये.

NAT के तीन प्रकार होते हैं इसलिए इसे तीन प्रकार से configure किया जाता है:-

Static NAT Configuration

Static NAT को configure करने के लिए सबसे पहले आप inside और outside interfaces को identify करके configure करते है| Inside interface वह होता है जिससे private host राऊटर से connect होता है| Outside interface वह होता है जिससे राऊटर internet से जुड़ा होता है।

Inside interface को configure करने के लिए आप इस प्रकार commands execute करेंगे।

Router (config) # int e0/0
Router(config-if)# ip nat inside

पहली command से आप interface configuration mode में आ जाते है और दूसरी commands से आप उस interface को inside interface के रूप में configure करते है।

Outside interface को आप इस प्रकार configure कर सकते है।

Router(config)# int s0/0
Router(config-if)ip nat outside

आखिर में एक private IP address को public IP address में map करने के लिए आप इस प्रकार command execute करेंगे।

Router(config)# ip nat inside source static 152.4.0.1 192.168.1.1

ऊपर दी गयी command 152.4.0.1 को 192.168.1.1 में statically translate करती है।

Configuring Dynamic NAT

Dynamic NAT configuration के लिए भी सबसे पहले आप inside और outside interfaces को identify करके configure करते है। इसके बारे में मैं static configuration में पहले बता चूका हूँ इसलिए यँहा पर मैं इस process को skip कर रहा हूँ।

Inside और outside interfaces को identify करके configure करने के बाद आप public address का एक pool specify करते है| Inside hosts इन्टरनेट से जुड़ते समय इस pool में अगले उपलब्ध IP address को dynamically select करेंगे।

Public addresses के pool को configure करने के लिए आप इस प्रकार command execute करते है।

Router(config)# ip nat pool EHSPOOL 151.70.1.1 151.70.1.1 netmask 255.255.255.0

ऊपर दी गयी command EHSPOOL नाम से एक pool define करती है जिसमें 151.70.1.1 से लेकर 151.70.1.50 तक के public IP addresses उपलब्ध है। आखिर में आप उन private address को configure करते है जो इस pool के द्वारा translate किये जा सकते है। इसके लिए आप access-list का प्रयोग करते है।

Private address की list को configure करने के लिए आप इस प्रकार command execute करेंगे।

Router(config)# ip nat inside source list 10 pool EHSPOOL
Router(config)# access list 10 permit 172.16.1.1 0.0.0.255

पहली command बताती है की कोई भी inside host जो access list 10 को match करता है उसे EHSPOOL में available किसी भी public address में translate किया जा सकता है| Access list किसी भी host को 172.16.1.1 network पर specify करता है।

Configuring NAT Overload or (Port Address Translation)

जैसा की आपको पता है PAT को तब configure किया जाता है जब inside local addresses की सँख्या outside public addresses से कम होती है। हर inside private address को एक single public address के unique port number में translate किया जाता है।

PAT को configure करना आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप inside और outside interfaces को configure करते है। इनके बारे में आपको पहले बताया जा चूका है। इसके बाद आप PAT configure करते है।

PAT को configure करने के लिए आप इस प्रकार commands execute करते है।

Router(config)# ip nat inside source list 10 interface Serial0/0 overload
Router(config)# access list 10 permit 172.16.1.1 0.0.0.255

ऊपर दी गयी commands बताती है की कोई भी inside host जो access list 10 को match करता है उसे overload के साथ serial interface 0/0 में translate किया जाएगा।

निवेदन:- इस पोस्ट को अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये.

Leave a Comment