कंप्यूटर की विशेषताएं – Characteristics of Computer in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Characteristics of Computer in Hindi (कंप्यूटर की विशेषताएंके बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Characteristics of Computer in Hindi – कंप्यूटर की विशेषताएं

कंप्यूटर की बहुत सारीं विशेषताएं होती है जो कि निम्नलिखित हैं:-

1- Speed (गति)

कंप्यूटर की गति(स्पीड)इसकी मुख्य विशेषताओं में से एक है। कंप्यूटर के काम करने की स्पीड काफी तेज होती है। कंप्यूटर इंसानो की तुलना में बहुत तेजी से कार्यो को करते है। कंप्यूटर की गणना करने की गति काफी तेज होती है। यह एक सेकंड में एक लाख से भी ज्यादा कार्यों को पूरा कर सकते है।

कंप्यूटर अपने कार्यो को माइक्रोसेकंड और नैनोसेकंड के अंतराल में पूरा कर देता है। किसी इंसान को गुणा, भाग करने में 1 से 2 मिनट का समय लगता है जबकि कंप्यूटर गुणा, भाग को 1 सेकंड से भी कम समय में पूरा कर सकता है.

2- Accuracy (सटीकता)

कंप्यूटर अपने कार्यो को सटीकता (accuracy) के साथ करता है। कंप्यूटर बिना किसी गलती के अपने कार्यों को पूरा करता है। इंसानो की तुलना में कंप्यूटर अधिक सटीकता के साथ अपने काम को पूरा करता है। अगर कोई इन्सान गुणा या भाग करता है तो उसमें वह गलतियाँ करता है जबकि कंप्यूटर बिना किसी गलती के गुणा और भाग आसानी से कर सकता है.

3- Reliability (विश्वसनीयता)

कंप्यूटर पूरी तरह से विश्वसनीय (reliable) होते है। हम इंसानो की तुलना में कंप्यूटर अधिक विश्वसनीय होते है, यदि हम कंप्यूटर को एक ही इनपुट कई बार देते है तो कंप्यूटर हमे एक ही जैसे परिणाम दिखायेगा। जब तक यूजर इनपुट को नहीं बदलेगा तब तक कंप्यूटर परिणाम को नहीं बदलेगा।

कंप्यूटर कभी भी थकता नहीं है आप कंप्यूटर को लगातार सालों तक इस्तेमाल करें वह हमें सही परिणाम ही देता है इसलिए कंप्यूटर बहुत ही विश्वसनीय होता है.

4- Memory (मेमोरी)

कंप्यूटर में दो प्रकार की मेमोरी होती है जिसे हम प्राइमरी (primary) और सेकेंडरी (secondary) मेमोरी कहते है। प्राइमरी मेमोरी कंप्यूटर के अंदर होती है जहां कंप्यूटर सिस्टम का डेटा स्टोर होता है। इस मेमोरी को इंटरनल मेमोरी के नाम से भी जाना जाता है। सेकेंडरी मेमोरी एक प्रकार के रिमूवल डिवाइस होते है जिन्हे हम बाहर से लगा और निकाल सकते है। सेकेंडरी मेमोरी को एक्सटर्नल मेमोरी के नाम से भी जाना जाता है।

कंप्यूटर की मेमोरी इंसानों की तुलना में बहुत ही शक्तिशाली होती है इन्सान हर चीज को याद नहीं रख सकता जबकि कंप्यूटर की मेमोरी किसी चीज को भूलती नहीं है.

5- Diligence (परिश्रम)

एक कंप्यूटर निरंतरता (consistency) के साथ एक समय में कई कार्यो को कर सकता है। कंप्यूटर बिना थके लगातार अपने कार्यो को पूरा करने में सक्षम होते है। यदि हम इंसानो की बात करे तो इंसान 24 घंटे किसी कार्य को नहीं कर सकता उसे 24 घंटो में कुछ समय का आराम चाहिए होता है लेकिन कंप्यूटर बिना थके बिना रुके कार्य को कर सकता है।

6- Easy to use (इस्तेमाल करने में आसान)

कंप्यूटर को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। कंप्यूटर को सीखने के लिए तकनीकी ज्ञान (Technical knowledge) की आवश्यकता नहीं होती इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से सीख सकता है। 

7- Automation (स्वचालित)

कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन (automatic machine) है। यह अपने कार्यो को खुद से करता है। जब कंप्यूटर किसी काम को शुरू करता है तो वह उस काम को खुद से ही पूरा कर लेता है। कंप्यूटर सिस्टम को अपने कार्यो को पूरा करने के लिए किसी इंसान की आवश्यकता नहीं पड़ती। 

8– Storage (स्टोरेज)

स्टोरेज भी कंप्यूटर की मुख्य विशेषताओं में से एक है। इसका उपयोग जरुरी डेटा और जानकारी को स्टोर करने के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर में स्टोर की गई जानकारी हमेशा के लिए स्टोर रहती है। डेटा और जानकारी तब तक कंप्यूटर में स्टोर रहती है जब तक कोई यूजर उस जानकारी को डिलीट ना कर दे। कंप्यूटर खुद से डेटा को डिलीट नहीं कर सकता। कंप्यूटर में हम बहुत ज्यादा मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकते हैं जैसे –songs, videos, और games आदि.

9- Privacy (गोपनीयता)

कंप्यूटर में हम अपनी private जानकारी को स्टोर कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना अनुमति के आपके प्राइवेट डेटा को एक्सेस नहीं कर सकता है. हम कंप्यूटर में password का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर को lock कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना पासवर्ड के आपके कंप्यूटर को एक्सेस नहीं कर सकता.

10- No Intelligence (सोचने की शक्ति नहीं)

कंप्यूटर के पास सोचने की शक्ति नहीं होती है जिस प्रकार मनुष्य सोच सकता है वैसे कंप्यूटर नही सोच सकता क्योंकि कंप्यूटर के पास मनुष्य के जैसा दिमाग नहीं होता है।

11- Reduction in Paperwork & Cost (कागज़ और पैसे की बचत)

कंप्यूटर कागजी कार्यो को कम करता है। कंप्यूटर में ज्यादातर कार्य पेपरलेस तरीके से किये जाते है, इसमें कागज का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में किया जाता है इसलिए कागज में होने वाला खर्चा कम होता है और हमारे पैसे की बचत होती है.

characteristics of computer in Hindi

इसे भी पढ़ें:-

कंप्यूटर की विशेषताएं क्या होती हैं?

Computer की बहुत सारीं विशेषताएं होती हैं जैसे- Speed (गति), Storage (भंडारण क्षमता), Memory (मेमोरी), Privacy (गोपनीयता), Automation (स्वचालन), Reliability (विश्वसनीयता) और Accuracy (सटीकता) आदि.

कंप्यूटर के दो प्रमुख features क्या हैं?

इसके दो प्रमुख features – गति और सटीकता है.

Reference: https://www.tutorialspoint.com/computer_concepts/computer_concepts_characteristics_of_computer_system.htm

निवेदन:- अगर आपके लिए Characteristics of Computer in Hindi (कंप्यूटर की विशेषताएं) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

3 thoughts on “कंप्यूटर की विशेषताएं – Characteristics of Computer in Hindi”

Leave a Comment