मैग्नेटिक डिस्क क्या है? – What is Magnetic Disk in Hindi?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Magnetic Disk in Hindi (मैग्नेटिक डिस्क क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Magnetic Disk in Hindi – मैग्नेटिक डिस्क क्या है?

  • मैग्नेटिक डिस्क एक स्टोरेज डिवाइस है जिसका इस्तेमाल बहुत बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है. इसमें 100 GB से लेकर 1 TB तक डेटा स्टोर किया जा सकता है.

  • दुसरे शब्दों में कहें तो, “मैग्नेटिक डिस्क सेकेंडरी मेमोरी का एक प्रकार है जिस पर डेटा को स्टोर करने के लिए चुम्बकीय पदार्थ को लपेटा जाता है.”

  • मैग्नेटिक डिस्क एक non-volatile मेमोरी है, इसका मतलब यह है कि बिजली के चले जाने पर भी इसमें स्टोर किया हुआ डेटा delete (नष्ट) नहीं होता. यह लम्बे समय तक डेटा को स्टोर करके रखती है.

  • मैग्नेटिक डिस्क RAM की तुलना में सस्ती होती है और यह ज्यादा मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकती है.

  • Magnetic Disk में डेटा को अपडेट और डिलीट करना आसान होता है परन्तु इसके डेटा को एक्सेस करने की speed (गति) बहुत कम होती है.

  • Magnetic Disk में हम डेटा को direct (सीधे) एक्सेस कर सकते हैं और इस डिस्क के दोनों तरफ डेटा को स्टोर कर सकते हैं.

  • Magnetic Disk में डेटा को read और write करने के लिए चुंबकीयकरण प्रक्रिया (magnetization process) का इस्तेमाल किया जाता है.

  • इस मेमोरी का उपयोग करके यूजर एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में डेटा को ट्रांसफर कर सकता है।

  • मैग्नेटिक डिस्क का आविष्कार वर्ष 1950 के दशक में एक IBM की lab में किया गया था।
magnetic-disk-in-Hindi

Types of Magnetic Disk in Hindi – मैग्नेटिक डिस्क के प्रकार

Magnetic disk के तीन प्रकार होते हैं:-

  1. Floppy Disk (फ्लॉपी डिस्क)
  2. Hard Disk (हार्ड डिस्क)
  3. Magnetic Tape (मैग्नेटिक टेप)

1- Floppy Disk (फ्लॉपी डिस्क)

फ्लॉपी डिस्क मैग्नेटिक डिस्क का एक प्रकार है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर में डिजिटल डेटा को store करने के लिए किया जाता है। फ्लॉपी डिस्क का साइज़ बहुत छोटा होता है जिसकी वजह से इसको एक जगह से दूसरी जगह आसानी से लेकर जाया जा सकता है।

Floppy Disk एक पतले प्लास्टिक के टुकड़े से बना होता है जिस पर चुम्बकीय पदार्थ लिपटा होता है. इसका अविष्कार 1967 में आईबीएम (IBM) की एक टीम द्वारा किया गया था। फ्लॉपी डिस्क की लम्बाई 3.5 इंच होती है और यह इसकी स्टोरेज क्षमता 1.44 MB की होती है। 

इसे पूरा पढ़ें:- फ्लॉपी डिस्क क्या है और इसके प्रकार

2- Hard Disk (हार्ड डिस्क)

हार्ड डिस्क का प्रयोग डेटा को हमेशा के लिए स्टोर करने किया जाता है यानी कंप्यूटर के बंद होने पर भी इसमें मौजूद डेटा डिलीट नहीं होता है।

हार्ड डिस्क को हार्ड ड्राइव के नाम से भी जाना जाता है जिसका उपयोग सेकंडरी मेमोरी के रूप में किया जाता है।

अन्य मेमोरी की तुलना में यह काफी सस्ती होती है जो बाजार में आसानी से मिल जाती है। हार्ड डिस्क में में यूजर बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकता है क्योकि इसकी स्टोरेज क्षमता अधिक होती है।

हार्ड डिस्क दो प्रकार की होती है:-

  1. Internal Hard Disk (आंतरिक हार्ड डिस्क) – इस हार्ड डिस्क को कंप्यूटर के अंदर लगाया जाता है इसलिए इसे internal hard disk कहते हैं.
  2. External Hard Disk (बाहरी हार्ड डिस्क) – इस हार्ड डिस्क को कंप्यूटर के बाहर लगाया जाता है इसलिए इसे external hard disk कहते हैं.

इसे पूरा पढ़ें:हार्ड डिस्क क्या है?

3- Magnetic Tape (मैग्नेटिक टेप)

मैग्नेटिक टेप एक पतले प्लास्टिक के रिबन का बना होता है जिस पर मैटल ऑक्साइड की परत चढ़ाई जाती है।

मैग्नेटिक टेप डेटा को स्टोर करने की सबसे पुरानी तकनीक है जिसकी स्टोरेज क्षमता अधिक होती है। इसकी स्टोरेज छमता 100 MB से लेकर 200 GB तक होती है।

पुराने समय में इसका इस्तेमाल बाइनरी और ऑडियो डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता था। आजकल इस्तेमाल नहीं किया जाता.

यह धीमी गति से डेटा को read और write करता है क्योकि यह डेटा को डायरेक्ट एक्सेस नहीं कर सकती।

इसे पूरा पढ़ें:मैग्नेटिक टेप क्या है और इसके प्रकार

Features of Magnetic Disk in Hindi – मैग्नेटिक डिस्क की विशेषताएं

इसकी निम्नलिखित विशेषताएं है :-

1- मैग्नेटिक डिस्क डेटा को read और write करने के लिए उपयुक्त है।

2- इस डिस्क के अंदर धुल मिटटी नहीं जा सकती क्योकि इसका बाहरी हिस्सा काफी मजबूत होता है।

3- इसका आकर गोल होता है जो दोनों तरफ से चुम्बकीय पदार्थ से लेपित (coated) होता है।

4- यह डिस्क जानकारी को स्टोर करने के लिए चुम्बकीयकरण प्रक्रिया का प्रयोग करती है।

5- यह एक non volatile मेमोरी है इसलिए इसमें डेटा हमेशा के लिए स्टोर रहता है.

6- यह एक सेकेंडरी मेमोरी है.

Advantages of Magnetic Disk in Hindi – मैग्नेटिक डिस्क के फायदे

इसके फायदे नीचे दिए गये हैं:-

1- Price (कीमत)

मैग्नेटिक डिस्क काफी सस्ती होती है क्योकि इस डिस्क को बनाने में बहुत महंगे पदार्थ का उपयोग नहीं किया जाता।

2- Storage Capacity (स्टोरेज क्षमता)

इस मेमोरी की स्टोरेज छमता अधिक होती है जिसकी वजह से यह बड़े आकार वाले डेटा जैसे (वीडियो, ऑडियो आदि) को स्टोर कर सकती है।

3- Portable (वहनीय)

यह एक पोर्टेबल डिवाइस है जिसे एक स्थान से दुसरे स्थान पर आसानी से लेकर जाया जा सकता है।

4- Durable (टिकाऊ)

चूँकि मैग्नेटिक डिस्क के अंदर धुल मिटटी नहीं जा सकती जिसकी वजह से यह लम्बे समय तक चलती है। यह आसानी से ख़राब नहीं होती.

5- Reliable (विश्वसनीय)

अन्य डिस्क की तुलना में यह अधिक विश्वसनीय (reliable) है।

6- Direct Access (सीधे एक्सेस)

यह मेमोरी यूजर को डायरेक्ट डेटा एक्सेस करने की अनुमति देती है।

7- Data Corruption (डेटा करप्ट)

इसमें डेटा करप्ट होने का खतरा कम होता है।

8- Transfer Speed (ट्रान्सफर गति)

यह तेज गति से डेटा को एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में ट्रांसफर करती है।

9- Easy To Use (इस्तेमाल करने में आसान)

इसका उपयोग करना काफी आसान होता है।

10- Connectivity (कनेक्टिविटी)

यह आसानी से सीपीयू के साथ कनेक्ट हो जाती है।

Disadvantages of Magnetic Disk in Hindi – मैग्नेटिक डिस्क के नुकसान

इसके नुकसान निम्नलिखित हैं:-

1- मैग्नेटिक डिस्क RAM की तुलना में सस्ती होती है लेकिन मैग्नेटिक टेप की तुलना में महंगी होती है।

2- इस डिस्क में डेटा को रिकॉर्ड करने के लिए विशेष प्रकार के डिवाइस की आवश्यकता पड़ती है।

3- इस डिस्क में यूजर धीमी गति से डेटा को एक्सेस कर पाता है जिसकी वजह से यूजर का काफी समय बर्बाद होता है।

4- अन्य डिस्क की तुलना में मैग्नेटिक डिस्क का आकार काफी बड़ा होता है.

5- अन्य डिवाइसों की तुलना में यह कम सुरक्षित है। इसमें वायरस आसानी से प्रवेश कर जाता है.

Difference between Magnetic Disk and Magnetic Tape in Hindi

इनके बीच अंतर को नीचे दी गयी टेबल के आधार पर समझ सकते हैं:-

मैग्नेटिक डिस्कमैग्नेटिक टेप
मैग्नेटिक डिस्क महंगी होती है।मैग्नेटिक टेप काफी सस्ती होती है।
यह अधिक विश्वसनीय है।यह कम विश्वसनीय है।
इसमें डेटा को एक्सेस करने में कम समय लगता है।इसमें डेटा को एक्सेस करने में ज्यादा समय लगता है।
इसकी डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड अधिक होती है।इसकी डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड कम होती है।
इसका इस्तेमाल secondary memory के रूप में किया जाता है।मैग्नेटिक टेप का इस्तेमाल डेटा का बैकअप लेने के लिए किया जाता है।
इसमें यूजर आसानी से डेटा को अपडेट कर सकता है।इसमें डेटा को अपडेट नहीं किया जा सकता।
यह कम portable है।यह मैग्नेटिक डिस्क की तुलना में अधिक portable है। 
इसमें गोल प्लैटर होते हैं जो प्लास्टिक या धातु से बने होते हैं।इसमें टेप की एक रील होती है जो प्लास्टिक की पट्टी के रूप में कार्य करती है।
यह अधिक मात्रा में डेटा को store कर सकता है।यह कम डेटा को store करता है।

परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न –

मैग्नेटिक डिस्क क्या है समझाइए?

मैग्नेटिक डिस्क एक स्टोरेज डिवाइस होती है जो डाटा को रीड, राईट, रि-राईट और एक्सेस करने के लिए चुंबकीयकरण प्रक्रिया का उपयोग करता है. यह एक सेकेंडरी मेमोरी का प्रकार है.

मैग्नेटिक डिस्क कितने प्रकार की होती है?

मैग्नेटिक डिस्क तीन प्रकार के होते है:- Floppy Disk, Hard Disk और Magnetic Disk.

Reference:https://www.tutorialspoint.com/what-are-magnetic-disks

निवेदन:- अगर आपके लिए What is Magnetic Disk in Hindi का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment