हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में Bus Topology in Hindi (बस टोपोलॉजी क्या है और इसके फायदे) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-
टॉपिक
- 1 Bus Topology in Hindi – बस टोपोलॉजी क्या है?
- 2 Features of Bus Topology in Hindi – बस टोपोलॉजी की विशेषताएँ
- 3 Advantages of Bus topology in Hindi – बस टोपोलॉजी के फायदे
- 4 Disadvantages of Bus Topology in Hindi – बस टोपोलॉजी के नुकसान
- 5 Difference between bus & star topology – बस और स्टार टोपोलॉजी में अंतर्
Bus Topology in Hindi – बस टोपोलॉजी क्या है?
बस टोपोलॉजी एक नेटवर्क setup है जहा पर प्रत्येक device एक single cable के साथ जुड़ा होता है। बस टोपोलॉजी को horizontal topology के नाम से भी जाना जाता है।
यह टोपोलॉजी coaxial cable और RJ-45 network cable का उपयोग करके devices को आपस में कनेक्ट करती है। यह टोपोलॉजी devices के साथ direct संचार (communication) करती है।
इस टोपोलॉजी का उपयोग ज्यादतर छोटे नेटवर्क में किया जाता है।
इस टोपोलॉजी में डेटा एक ही direction में travel करता है। इस टोपोलॉजी में प्रत्येक नोड drop cable के माध्यम से backbone cable से connect होते है।
इस टोपोलॉजी का उपयोग ethernet और standard networks में भी किया जाता है। दुसरे टोपोलॉजी की तुलना में बस टोपोलॉजी में configuration करना आसान होता है।

Features of Bus Topology in Hindi – बस टोपोलॉजी की विशेषताएँ
1- बस टोपोलॉजी में devices को आपस में कनेक्ट करने के लिए backbone cable का उपयोग किया जाता है जिसे हम Coaxial Cable भी कहते है।
2- इस टोपोलॉजी में node को backbone cable से attach करने करने के लिए drop link का प्रयोग किया जाता है।
Advantages of Bus topology in Hindi – बस टोपोलॉजी के फायदे
1- बस टोपोलॉजी के setup में कम खर्चा आता है।
2- यह टोपोलॉजी डेटा को तेज गति से ट्रांसफर करती है।
3- इस टोपोलॉजी में जिन hardware component का उपयोग किया जाता है वह आसानी से मिल जाते है।
4- इस टोपोलॉजी में नेटवर्क को devices के साथ कनेक्ट करना आसान है।
5- इस टोपोलॉजी में devices को कनेक्ट करने के लिए अलग अलग cable का प्रयोग नहीं करना पड़ता।
6- इस टोपोलॉजी में यदि एक node खराब हो जाता है तो दुसरे nodes खराब नहीं होते।
7- इस टोपोलॉजी में किसी hub और switch की जरूरत नहीं पड़ती।
Disadvantages of Bus Topology in Hindi – बस टोपोलॉजी के नुकसान
1- बस टोपोलॉजी का प्रयोग बड़े नेटवर्क में नहीं किया जा सकता।
2- इस टोपोलॉजी में नए devices को add करने से इसकी स्पीड कम हो जाती है।
3- इस टोपोलॉजी में security की कमी देखने को मिलती है।
4- यदि किसी कारण नेटवर्क down हो जाये तो समस्या को पहचानना मुश्किल है।
5- इसमें troubleshoot करना मुश्किल है।
6- इस टोपोलॉजी में cable के end वाले हिस्से के लिए terminators की ज़रूरत पड़ती है।
7- इस टोपोलॉजी में डेटा आपस में टकरा जाते है जिसकी वजह से यूजर को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Difference between bus & star topology – बस और स्टार टोपोलॉजी में अंतर्
Bus Topology | Star Topology |
बस टोपोलॉजी में प्रत्येक डिवाइस एक ही केबल के साथ जुड़े होते है। | स्टार टोपोलॉजी में सभी डिवाइस एक central hub के साथ जुड़े होते है। |
इस टोपोलॉजी में यदि किसी कारण नेटवर्क केबल खराब हो जाती है तो पूरा नेटवर्क खराब हो जाता है। | इसमें यदि central hub खराब हो जाता है तो पूरा नेटवर्क खराब हो जाता है। |
इसकी performance अच्छी नहीं है। | इसकी performance अच्छी है। |
इस टोपोलॉजी में terminator की ज़रूरत पड़ती है। | इसमें terminator की ज़रूरत नहीं पड़ती। |
यह स्टार टोपोलॉजी की तुलना में कम expensive है। | यह टोपोलॉजी ज्यादा expensive है। |
स्टार टोपोलॉजी की तुलना में डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड कम होती है। | इस टोपोलॉजी में डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड ज्यादा होती है। |
इस टोपोलॉजी में सेन्डर रिसीवर को direct डेटा भेजता है। | इसमें सेन्डर नोड से central hub को डेटा ट्रांसफर करता है फिर इसके बाद रिसीवर के पास डेटा को भेजता है। |
इसमें नेटवर्क को expand करना मुश्किल है। | इसमें नेटवर्क को expand करना आसान है। |
इस टोपोलॉजी में डेटा आपस में टकरा जाता है। | इस टोपोलॉजी में डेटा आपस में नहीं टकराता। |
इसे manage करना मुश्किल है। | इसे manage करना आसान है। |
Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न
बस टोपोलॉजी एक नेटवर्क setup है जहा पर प्रत्येक device एक single cable के साथ जुड़ा होता है।
इसमें coaxial cable और RJ-45 network cable का उपयोग किया जाता है।
Reference:– https://www.computerhope.com/jargon/b/bustopol.htm
निवेदन:- अगर आपके लिए Bus Topology in Hindi (बस टोपोलॉजी क्या है और इसके फायदे) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.