वर्कस्टेशन क्या है? – What is Workstation in Hindi?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Workstation in Hindi (वर्कस्टेशन क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Workstation in Hindi – वर्कस्टेशन क्या है?

  • वर्कस्टेशन एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर है जिसे एक समय में केवल एक ही यूजर इस्तेमाल कर सकता है।

  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “वर्कस्टेशन एक ऐसा कंप्यूटर है जिसकी प्रोसेसिंग शक्ति बहुत ही अधिक होती है इसलिए यह सामान्य कंप्यूटर की तुलना में अधिक कार्य कर सकता है.”

  • Workstation एक हाई परफॉरमेंस वाला कंप्यूटर है जिसकी कार्य करने की गति काफी तेज होती है और यह वह काम कर सकता है जो सामान्य कंप्यूटर नहीं कर सकता.

  • वर्कस्टेशन एक प्रकार का पर्सनल कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल इंजीनियरिंग डिजाइन, एनीमेशन रेंडरिंग, 3D ग्राफ़िक्स और विडियो एडिटिंग जैसे कार्यो के लिए किया जाता है। यह डेस्कटॉप और लेपटॉप की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते है।

  • वर्कस्टेशन की स्टोरेज क्षमता बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से यह अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकता है। इसमें एक तेज माइक्रोप्रोसेसर होता है जिसकी वजह से यह तेज गति के साथ अपने कार्यो को पूरा करता है।

  • अन्य कंप्यूटर की तुलना में वर्कस्टेशन काफी महंगे होते है। यह जटिल (complex) कार्यो को करने में सक्षम होते है। अलग अलग कार्यो के लिए अलग अलग प्रकार के वर्कस्टेशन का उपयोग किया जाता है। जैसे :- ग्राफ़िक्स के लिए ग्राफ़िक्स वर्कस्टेशन , संगीत के लिए संगीत वर्कस्टेशन और इंजीनियरिंग के लिए इंजीनियरिंग डिज़ाइन वर्कस्टेशन।

  • Workstation का इस्तेमाल बिज़नस के कार्यों के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल घरों में नहीं किया जाता.

  • Workstation में विंडोज, Linux और Unix ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है.
workstation in hindi
वर्कस्टेशन

वर्कस्टेशन के फायदे – Advantages of Workstation in Hindi

इसके बहुत सारें फायदे होते है जिनके बारें में नीचे दिया गया है :-

1- Speed (गति)

वर्कस्टेशन काफी तेज कंप्यूटर होते है। यह अपना कार्य बहुत कम समय में पूरा कर देते है।

2- Accurate (सटीक)

यह यूजर को बिलकुल सटीक (accurate) परिणाम देते है। अर्थात् यह बिल्कुल सही परिणाम दिखाते हैं.

3- Performance (प्रदर्शन)

इसकी परफॉरमेंस काफी अच्छी होती है और यह बिना रुके काम कर सकता है। इसमें एक बहुत शक्तिशाली माइक्रोप्रोसेसर लगा होता है जिसके कारण इसका प्रदर्शन शानदार होता है.

4- Reliability (विश्वसनीय)

यह अधिक विश्वसनीय (reliable) होते है। यह जल्दी ख़राब नहीं होते.

5- Easy to use (इस्तेमाल करने में आसान)

इसको इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है. इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से use कर सकता है.

6- Storage Capacity (स्टोरेज क्षमता)

सामान्य कंप्यूटर की तुलना में वर्कस्टेशन की स्टोरेज क्षमता अधिक होती है। इसमें हम अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकते हैं.

7- Resolution (रेजोल्यूशन)

इनका resolution काफी उच्च (high) होता है। इसलिए इसमें हम HD में विडियो और ग्राफ़िक्स को देख पाते हैं.

8- Graphics (ग्राफ़िक्स)

इसमें ग्राफ़िक्स की क्वालिटी काफी अच्छी होती है।

9- Durable (टिकाऊ)

यह जल्दी खराब नहीं होते जिसकी वजह से यह लम्बे समय तक चलते है।

10- Core (कोर)

वर्कस्टेशन में core का इस्तेमाल किया जाता है जो इसकी परफॉरमेंस को बढ़ाने में मदद करता है।

11- Multi Tasking (मल्टी टास्किंग)

इसमें हम एक समय में बहुत सारें काम कर सकते हैं जैसे – हम एक समय में इसमें गाने सुन सकते है, विडियो एडिट कर सकते है और word में काम कर सकते हैं.

वर्कस्टेशन के नुकसान – Disadvantages of Workstation in Hindi

इसके नुकसान निम्नलिखित हैं:-

1- Expensive (महंगा)

दूसरे कंप्यूटर की तुलना में वर्कस्टेशन काफी महंगे होते है।

2- High Power Use (अधिक बिजली)

यह कार्य करते वक़्त अधिक मात्रा में बिजली की खपत करते है। जिसके कारण बिजली का बिल ज्यादा आता है.

3- Maintenance (रख-रखाव)

इन्हे मेन्टेन करके रखना काफी मुश्किल होता है।

4- Portable (पोर्टेबल)

वर्कस्टेशन पोर्टेबल नहीं होते जिसकी वजह से इन्हे कही लेकर नहीं जाया जा सकता।

5- Single User (सिंगल यूजर)

वर्कस्टेशन को एक समय में केवल एक व्यक्ति ही इस्तेमाल कर सकता.

वर्कस्टेशन की विशेषताएं – Features of Workstation in Hindi

इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ होती है :-

1- ECC

ECC का पूरा नाम error correction code (एरर करेक्शन कोड) होता है। यह एक प्रकार की मेमोरी है जिसका इस्तेमाल वर्कस्टेशन के द्वारा error (गलतियों) को कम करने के लिए किया जाता है।

यह मेमोरी कंप्यूटर में मौजूद गलतियों और एप्लीकेशन में छिपे वायरस को कम करने में मदद करती है ताकि इन गलतियों (errors) का प्रभाव वर्कस्टेशन की स्पीड पर ना पड़े.

2- Multiple Core (बहुत सारें कोर)

एक वर्कस्टेशन में बहुत सारें कोर होते है जो इसकी स्पीड को बढ़ाने में मदद करते है। हाई परफॉरमेंस वाले वर्कस्टेशन में 28 से 64 कोर होते है। जितने ज्यादा कोर वर्कस्टेशन में होंगे उसका प्रदर्शन उतना ही अच्छा होगा।

3- High GPU (उच्च जीपीयू)

वर्कस्टेशन का इस्तेमाल अक्सर वीडियो एडिटिंग, 3डी ग्राफिक्स, इंजीनियरिंग डिजाइन और डेटा साइंस विज़ुअलाइज़ेशन जैसे कार्यों के लिए किया जाता है, इसलिए इस कंप्यूटर के पास उच्च प्रदर्शन वाले GPU (ग्राफ़िक प्रोसेसिंग यूनिट) होते है।

4- Raid Storage (रेड स्टोरेज)

वर्कस्टेशन में रेड स्टोरेज का उपयोग किया जाता है। रेड स्टोरेज एक ऐसी स्टोरेज है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कंप्यूटर के crash (क्रैश) होने की स्थिति में डेटा का बैकअप लेने के लिए किया जाता है। यदि किसी कारण कंप्यूटर सिस्टम क्रैश हो जाता है तो रेड स्टोरेज उस कंप्यूटर के डेटा का बैकअप ले लेता है।

5- SSD Storage (एसएसडी स्टोरेज)

वर्कस्टेशन में SSD (सॉलिड स्टेट ड्राइव) का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्रकार की स्टोरेज होती है जो तेज गति से डेटा को स्टोर करती है। फ़्लैश ड्राइव की तुलना में SSD कम ऊर्जा का उपयोग करती है। 

वर्कस्टेशन के अनुप्रयोग – Applications of Workstation in Hindi

इसका प्रयोग बहुत सारें कार्यों को करने के लिए किया जाता है :-

1- Photography Editing (फोटोग्राफी एडिटिंग) में

वर्कस्टेशन का इस्तेमाल फ़ोटो को edit करने के लिए किया जाता है। इस कंप्यूटर के पास कई प्रकार के सॉफ्टवेयर होते है जिनका उपयोग करके हम फोटो को एडिट कर सकते है।

इसमें एडोब फोटोशॉप, जीआईएमपी (GIMP), और कोरल जैसे कई सॉफ्टवेयर मौजूद है जो एडिटिंग के वक़्त काम आते है। इन सॉफ्टवेयर में यूजर को कई प्रकार के टूल देखने को मिलते है जिनकी मदद से यूजर चित्रों (photos) को आसानी से एडिट कर सकता है।

2- Gaming (गेमिंग) में

इसका इस्तेमाल गेमर के द्वारा गेम खेलने के लिए किया जाता है। इस कंप्यूटर की स्पीड काफी अच्छी होती है जिसकी वजह से गेमर वर्कस्टेशन में गेम खेलना पसंद करते है। इसकी ग्राफ़िक क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है जो गेमर को काफी पसंद आती है। यह गेमर के लिए एक लोकप्रिय कंप्यूटर है।

3- Video & Animation (विडियो और एनीमेशन) में

वर्कस्टेशन का उपयोग वीडियो को एडिट करने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा यह एनीमेशन बनाने में भी मदद करते है। इस कंप्यूटर में यूजर को अनेक प्रकार के सॉफ्टवेयर और टूल मिल जाते है जिनका उपयोग करके यूजर वीडियो को एडिट कर सकता है , एनीमेशन बना सकता है।

4- 3D Graphics (3D ग्राफ़िक्स) में

इसका इस्तेमाल 3D ग्राफ़िक्स को बनाने के लिए किया जाता है। सामान्य कंप्यूटर में 3D graphics को नहीं बनाया जा सकता, परन्तु इसमें यूजर आसानी से 3D graphics बना सकता है.

5- Complex Task (कठिन कार्य) में

यह कठिन कार्यो को करने में मदद करता है। यह कठिन से कठिन गणनाओ को आसानी से कैलकुलेट कर सकता है और यूजर को सटीक परिणाम दे सकता है।

6- Large File (बड़ी फ़ाइल) में

वर्कस्टेशन की स्टोरेज छमता अधिक होती है जिसकी वजह से यह बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर कर पाता है। इसका इस्तेमाल कंपनीयों में बहुत अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है।

वर्कस्टेशन और सर्वर के बीच अंतर –

सर्वरवर्कस्टेशन
वह डिवाइस जो क्लाइंट की रिक्वेस्ट के लिए सेवाओं का जवाब देती है उसे सर्वर कहा जाता है।वर्कस्टेशन एक कंप्यूटर है जो मुख्य रूप से एक समय में एक व्यक्ति द्वारा उपयोग किया जाता है।
सर्वर में, संचालन इंटरनेट आधारित हैं।वर्कस्टेशन में संचालन व्यवसाय, इंजीनियरिंग आदि के रूप में होते हैं।
सर्वर के उदाहरण हैं: एफ़टीपी सर्वर, वेब सर्वर आदि।वर्कस्टेशन के उदाहरण हैं: वीडियो वर्कस्टेशन, ऑडियो वर्कस्टेशन आदि।
सर्वर में प्रयुक्त ऑपरेटिंग सिस्टम हैं: लिनक्स, सोलारिस सर्वर और विंडो।वर्कस्टेशन में प्रयुक्त ऑपरेटिंग सिस्टम हैं: यूनिक्स, लिनक्स या विंडोज एनटी।
सर्वर में, ग्राफिक्स यूजर इंटरफेस (GUI) वैकल्पिक है।वर्कस्टेशन में, ग्राफिक्स यूजर इंटरफेस (GUI) इंस्टाल होते है।
एक सर्वर वर्कस्टेशन नहीं हो सकता।जबकि वर्कस्टेशन एक सर्वर हो सकता है

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न –

वर्क स्टेशन क्या है समझाइए?

एक वर्कस्टेशन (WS) एक कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल विशेष प्रकार के कार्यों को करने के लिए किया जाता है। इसमें एक या अधिक उच्च रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होता है और पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) की तुलना में तेज़ प्रोसेसर शामिल है।

Workstation का इस्तेमाल किसके लिए किया जाता है?

इसका इस्तेमाल डेटा साइंस, 3डी डिजाइन, वीडियो एडिटिंग और इंजीनियरिंग जैसे डिमांडिंग वर्कफ्लो को हैंडल करने के लिए किया जाता है।

Reference:- https://www.britannica.com/technology/workstation

निवेदन:- अगर आपके लिए What is Workstation in Hindi (वर्कस्टेशन क्या है?) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

3 thoughts on “वर्कस्टेशन क्या है? – What is Workstation in Hindi?”

Leave a Comment